बच्चों के साथ जाना है विंटर वेकेशन पर तो जाएं इन जगहों पर

जब बच्चों की छुट्टियां होती हैं तो सबसे पहले उनके मन में एक ही ख्याल आता है घूमने का। अक्सर छुट्टियां होते ही बच्चे पैरेंट्स से बाहर घूमने की जिद करते हैं और ऐसे में माता-पिता को यह समझ नहीं आता कि वह बच्चों के साथ कहां पर जाएं, जहां वह एक फैमिली की तरह काफी एन्जॉय कर सकें। चूंकि अब बच्चों की स्कूल की छुट्टियां हो गई हैं और आप भी न्यू ईयर पर वेकेशन प्लॉन कर रही होंगी, लेकिन अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो परेशान ना हों।
ठंड के मौसम में बच्चों के साथ बाहर जाना वास्तव में एक टफ टास्क है। इस दौरान अगर गलत डेस्टिनेशन को चुन लिया जाए तो घूमने का मजा तो किरकिरा हो ही जाता है, साथ ही बच्चों को व उनके साथ आपको भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें- -60 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला भारत का सबसे ठंडा शहर, टूरिस्ट के लिए है खास आकर्षण
अगर आप भी इन छुट्टियों में बच्चों के साथ भरपूर मस्ती करना चाहती हैं तो चलिए आज हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप बच्चों के साथ विंटर वेकेशन को आसानी से एन्जॉय कर सकती हैं-
मुन्नार, केरल

मुन्नार अपने बैकवॉटर्स से लेकर ग्रीनरी, स्पा और मंदिरों के लिए जाना जाता है। अगर सर्दियों में बच्चों के साथ कहीं बाहर जाना हो तो मुन्नार को चुना जा सकता है। वेस्टर्न घाट माउंटेन रेंज में स्थित यह एक छोटा शहर वास्तव में एक हिल स्टेशन है। अगर इस जगह के प्रमुख आकर्षणों की बात की जाए तो इनमें से एक चाय बागान हैं।
आपको बच्चों के साथ वहां पर जरूर जाना चाहिए, इससे बच्चों को एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा यहां पर यहां पर हाईकिंग ट्रेल्स और कैम्पिंग स्पॉट भी हैं। अगर आप मुन्नार जा रही हैं तो लक्कम वाटरफॉल के करीब फैमिली के साथ पिकनिक का मजा भी उठा सकती हैं।
ओरछा, मध्य प्रदेश

अगर आप इन सर्दी की छुट्टियों में बच्चों के साथ एक खास एक्सपीरियंस करना चाहती हैं तो आपको मध्यप्रदेश में ओरछा जाना चाहिए। बेतवा नदी के तट पर बसा, ओरछा एक प्राचीन शहर है। यहां के प्राचीन स्मारक हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं। यहां पर आकर आप भव्यता, इतिहास और सुंदरता का संगम देख सकती हैं। वैसे यहां पर आप स्मारकों के अलावा कई खूबसूरत महल भी देख सकती हैं।
उदयपुर, राजस्थान

झीलों के शहर के रूप में जाना जाने वाला उदयपुर में वैसे ते किसी भी समय जाया जा सकता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह शहर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यहां पर राजसी मंदिर और कई पर्यटक स्थलों हैं।
इसे जरूर पढ़ें- PICS: तैमूर संग सैफ-करीना, विराट-अनुष्का, प्रियंका-निक और अन्य सेलेब्स कुछ ऐसे मना रहे हैं अपनी Winter Vacations
अगर आप यहां जा रही हैं तो आपको पिछोला झील पर जाना चाहिए। यहां पर आकर बच्चे प्रकृति की वास्तविक सुंदरता को महसूस कर सकते हैं। साथ ही उदयपुर की छोटी-छोटी चीजों का आनंद उठा सकते हैं।
महाबलीपुरम, चेन्नई

यह चेन्नई की उन जगहों में से एक है, जहां पर आप अपने परिवार के साथ सर्दियों की छुट्टियां बिता सकती हैं। इस शांत जगह में आपको यकीनन काफी अच्छा लगेगा। महाबलीपुरम एक ऐसी जगह है, जहां पर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।