हरियाली अमावस्या के दिन मनाया जाता है छत्तीसगढ़ का यह बड़ा त्योहार, किसानों के लिए है बेहद खास

आषाढ़ मास की अमावस्या के दिन हरियाली अमावस्या मनाया जाता है। इस तिथि को छत्तीसगढ़ में हरेली त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

 
Hareli festival history
Hareli festival history

हरेली त्योहार छत्तीसगढ़ का मुख्य और पहला त्योहार है, जो कि किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हरेली का अर्थ है हरियाली जो हर साल सावन मास के अमावस्या के दिन मनाया जाता है। अन्य राज्यों में इसे लोग हरियाली अमावस्या के नाम से मनाते हैं। इस साल हरियाली अमावस्या 4 अगस्त को मनाई जाएगी। यह पर्व छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति का मुख्य हिस्सा है, जो खास तौर पर किसानों से संबंधित है।

इन चीजों की होती है पूजा

Hareli festival significance

हरेली के पहले तक सभी किसान अपने खेतों में फसलों की बोआई और रोपाई कर लेते हैं और इस दिन कृषि संबंधित सभी तरह के यंत्रों (हल, नागर, कुदाल, फावड़ा, साबर और गैंती) की साफ सफाई कर पूजा करते हैं। कृषि यंत्रों को साफ धो पोंछ कर एक जगह पर चौक बनाकर पाटा के ऊपर रखते हैं, फिर इन यंत्रों की पूजा करते हैं।

बनाए जाते हैं ये पकवान

Hareli festival  date

पकवान के रूप में घरों में गुड़ चीला, गुलगुले और खीर-पुड़ी समेत कई तरह के स्वादिष्ट पकवान और व्यंजन घरों में बनाया जाता है। इस दिन सभी अपने गाय, भैंस, बैल और अन्य मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए बगरंडा और नमक खिलाते हैं। इसके अलावा लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर नीम की टहनी भी बांधते हैं। नीम की टहनी बांधने को लेकर यह मान्यता है कि इससे घर में किसी तरह की गंभीर बीमारी और मच्छर घर में प्रवेश न करे।

गेड़ी चढ़ने की है परंपरा

Traditions of Hareli festival

हरेली त्योहार के दिन बच्चों और युवाओं के लिए गेड़ी बनाया जाता है, यह एक खेल उपकरण है। इसकी पूजा कर लोग इसके ऊपर चढ़ते हैं और भाद्र पक्ष की अमावस्या तक इससे खेलते हैं। बच्चे गेड़ी रेस या प्रतियोगिता भी करते हैं और इसमें चढ़कर गलियों में घूमते हुए इसका मजा अपने दोस्तों के साथ लेते हैं। गेड़ी के अलावा गांव के तालाबों में नारियल फेंक प्रतियोगिता भी होती है। पूजा अर्चना कर लोग गांव के तालाब के पास इकट्ठा होते हैं और कोई एक नारियल फेंकता है, जिसे बहुत से लोग तैरकर पकड़ने के लिए दौड़ते हैं। तैरते हुए जो उस नारियल को पकड़ा है, वह इस प्रतियोगिता का विजेता बनता है।

इसे भी पढ़ें: Hariyali Amavasya 2024 Upay: हरियाली अमावस्या के दिन जरूर करें ये अचूक उपाय, सभी कार्य होंगे सिद्ध

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।Image Credit: gochhattisgarh, gagan_mahobiya_photography, cg_kaleva,shivom_vidyapeeth,tej_clickz_

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP