हिंदू पंचांग के हिसाब से हरियाली अमावस्या सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस साल हरियाली अमावस्या के दिन 4 शुभ योगों का संयोग बन रहा है। जिसके कारण इस अमावस्या का महत्व अधिक है। हरियाली अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध करने के लिए उत्तम माना जाता है। बता दें, इस साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 03 अगस्त शनिवार को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होगी और इस तिथि का समापन 04 अगस्त के दिन शाम को 04 बजकर 42 मिनट पर होगा। उदयातिथि के हिसाब से इस साल हरियाली अमावस्या 04 अगस्त को मनाया जाएगा। अब ऐसे में हरियाली अमावस्या के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे करने से व्यक्ति के सभी कार्य सिद्ध हो सकते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हरियाली अमावस्या के दिन लगाएं पीपल का पौधा
हरियाली अमावस्या के दिन पीपल का पौधा अवश्य लगाएं। ऐसी मान्यता है कि पीपल का पौधा लगाने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही पितृदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इस दिन पीपल का पेड़ लगाएं और उसकी विधिवत रूप से पूजा-पाठ करें।
सुखी दांपत्य जीवन के लिए करें उपाय
हरियाली अमावस्या के दिन पति-पत्नी साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करें। पूजा के दौरान दंपत्ति मिलकर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। माता पार्वती की पूजा में उन्हें 16 श्रृंगार की वस्तुएं जरूर अर्पित करें। साथ ही भोलेनाथ और माता पार्वती के सामने घी का दीपक जलाएं और पूजा के दौरान ऊँ उमामहेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से दंपत्ति का वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय
पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए हरियाली अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करके पितरों को पिंडदान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दिन पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Hariyali Amavasya 2024 Date: कब है सावन की हरियाली अमावस्या? जानें शुभ संयोग और स्नान-दान का मुहूर्त
पुण्य फल की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बन रहें, तो हरियाली अमावस्या के दिन पुण्य प्राप्ति के लिए इस मंत्र का विशेष रूप से जाप कर सकते हैं।
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय दीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।।
इसे जरूर पढ़ें - क्या होता है कस्तूरी तिलक? जानें इसे रोजाना लगाने के लाभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों