भारत के इतिहास में कई राजा-महाराजाओं का जिक्र मिलता है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि वह राजा महाराजा अब कैसे जीते है अपनी जिदंगी। बता दें कि पहले से अब में काफी बदलाव आ गया है। जिसके कारण शाही परिवारों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हैं। अभी भी ऐसे कई परिवार है जो नए जमाने में अपने पूर्वजों की तरह पूरे ठाठ से जीवन जी रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ राजवंश परिवारों के बारे में।
मेवाड़ राजवंश
महाराणा प्रताप का मेवाड़ राजवंश भारत में सबसे लोकप्रिय और सम्मानित शाही वंशावली में से एक हैं। अभी की बात करें तो राणा श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ राजवंश के 76वें सरंक्षक हैं। वहीं उनका पूरा परिवार शाही तरीके से आज भी उदयपुर में रहते हैं। रे राजस्थान में इस परिवार के हेरिटेज होटल, रिजॉर्ट और चैरिटी संस्थाएं हैं जिनसे इसकी करोड़ों रुपये की कमाई होती हैं। ऐसे में वह आज भी पहले की तरह ही लेविस लाइफ जीना पसंद करते हैं।
वाडियार राजवंश
भारत की इस समय की सबसे बड़ी रियासत है मैसूर के यदुवंशियों का वाडियार राजवंश। इस राजवंश की कुल संपत्ति 40,000 करोड़ है। वहीं इसके पास कई लंविस महल और होटल मौजूद है। ऐसे में यह आज भी राजा महाराजा की तरह रहना पसंद करते हैं। राजा यदुवीर वाडियार इस राजवंश के 27 वें राजा हैं। उनकी शादी 27 जून 2016 को डूंगरपुर की राजकुमारी तृषिका से हुई थी।( भारत का इतिहास जानना हो तो ये किताबें जरूर पढ़ें )
इसे भी पढ़ेंःइन शक्तिशाली राजपूत राजाओं के बारे में कितना जानते हैं आप?
राजकोट का शाही परिवार
राजकोट का एक ऐसा शाही परिवार जो आज भी महाराजाओं की तरह ही रहना पसंद करता है। राजकोट के 17वें राजा मांधाता सिंह जडेजा के पास पैसों की कमी नहीं हैं। करोड़ों रुपये होने के साथ ही राजकोट का शाही परिवार के पास कई महल होटल और अन्य चीजें भी मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ेंःपृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की प्रेम कहानी के बारे में जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों