कौन हैं KGF एक्टर यश की वाइफ राधिका पंडित? आइए जानते हैं उनके बारे में

केजीएफ फिल्म के बाद से एक्टर यश की फैन-फोलोइंग बहुत ज्यादा हो गई है। आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यश की वाइफ कौन हैं? बता दें कि यश की तरह उनकी वाइफ राधिका पंडीत भी एक्टर हैं और उनको भी ढेर सारे लोग फॉलो करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस भी दोनों की तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। यश के बारे में तो आपने बहुत बार सुना या पढ़ा होगा, आज जानिए उनकी वाइफ राधिका पंडित के बारे में विस्तार से।
कौन हैं KGF एक्टर यश की वाइफ
View this post on Instagram
यश की वाइफ राधिका फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बेंगलुरु के कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद राधिका ने माउंट कार्मेल कॉलेज से बी कॉम में ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के बाद राधिका एमबीए करके टीचर बनना चाहती थीं लेकिन 2007 में उनके एक फ्रेंड ने उन्हें कन्नड़ टीवी शो के ऑडिशन के लिए अप्रोच किया। इस टीवी शो में राधिका को काम मिला और यहीं से राधिका का एक्टिंग करियर शुरू हुआ। इसके बाद उन्हें शो ऑफर होने लगे। शो के साथ-साथ राधिका का तस्वीरें मैगजीन में भी छपने लगी। राधिका और यश की मुलाकात 2007 में हुई थी। (फटे-पुराने नोटों को फेंके नहीं करें यहां एक्सचेंज)
इसे भी पढ़ेंःकैटरीना और विक्की को मिली जान से मारने की धमकी, ये स्टार्स भी कर चुके हैं सामना
2016 में हुई थी दोनों की शादी
View this post on Instagram
दोनों स्टार्स एक्टिंग फील्ड से थे इसलिए दोनों को एक साथ काम करने का मौका मिला। दोनों "मिस्टर एंड मिसेस रामचारी" और "ड्रामा" जैसी कई फिल्मों मे एक साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया। अगस्त 2016 में सगाई और दिसंबर में शादी करके राधिका और यश शादी के बंधन में बंध गए थे। आज दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। फैमिली पर फोकस करते हुए राधिका ने काम से ब्रेक ले लिया है। उनको आखिरी बार 2019 में आई "लक्ष्मी पुराण" फिल्म में देखा गया था। (जानिए कैसे हुई थी मीरा बाई की मृत्यु)
इसे भी पढ़ेंःद्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, बनीं देश की 15वीं महामहीम
आयरा और यथर्व को भी पसंद करते हैं फैंस
View this post on Instagram
यश और राधिका की तरह उनके बच्चे भी काफी फेमस हैं। फैंस दोनों की फोटोज और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। कुछ समय पहले उनकी बेटी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी जिसमें वो यश की फिल्म का डायलॉग बोलती नजर आ रही थीं।
लोगों को यश और राधिका की स्टोरी बहुत अच्छी लगती है। आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगी? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit:thenameisyash/Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।