भारत का पहला 100% पढ़ा-लिखा जिला कौन-सा है? जानें यहां

kerala kottayam city ernakulam first 100 percent literate district: क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला 100 प्रतिशत पढ़ा-लिखा जिला कौन-सा है? आपको जानकर हैरत होगी कि ये दिल्ली, मुंबई या कोलकाता में नहीं है। आइए जानें भारत के पहले 100 प्रतिशत पढ़े-लिखे जिले के बारे में...
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-08, 16:47 IST
kerala kottayam city ernakulam first 100 percent literate district of India

Which Is The Most Educated District of India: एक समय था, जब भारत साक्षरता के मामले में बहुत पीछे था। आज भारत पूरी तरह से बदल चुका है। लगातार साक्षरता दर में वृद्धि हो रही है। पहले के मुकाबले लोग अब पढ़ाई को ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं। शिक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। अगर आपसे पूछा जाए कि भारत का सबसे पढ़ा-लिखा राज्य कौन-सा है, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में पहला नाम केरल का आता है। बता दें कि आपका यह जवाब सही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला कौन-सा शहर या जिला है, जो 100% साक्षर है?

बता दें कि 100% साक्षरता हासिल करने वाला यह पहला शहर केरल में ही आता है। आइए आज जानते हैं, भारत के 100% साक्षरता दर वाले जिले और शहर के बारे में...

भारत का पहला 100% साक्षर शहर

India's first 100% literate city

केरल भारत का एक ऐसा राज्य है, जो शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर चुका है। कोट्टायम ने साल 1989 में भारत के पहले 100% साक्षरता दर हासिल करने वाले शहर की उपाधि हासिल की थी। इसके बाद, एर्नाकुलम ने भारत के पहले 100% साक्षर जिले की उपाधि हासिल की थी। एर्नाकुलम केरल के प्रमुख जिलों में से एक माना जाता है। इसे केरल की कारोबारी राजधानी भी माना जाता है। इस जिले कीसाक्षरता दर 100% है। इसे भारत का पहला साक्षर जिला माना जाता है।

भारत का पहला सबसे पढ़ा-लिखा गांव

India's first most educated village

भारत में एक ऐसा गांव भी है, जिसे सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा माना जाता है। पोथानिक्कड ऐसा गांव है, जो 100 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल करके अपनी अलग पहचान कायम कर चुका है। पोथानिक्कड की खासियत है कि इस छोटे से गांव में प्राथमिक स्कूल से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

पढ़ाई की इन्हीं सुविधाओं के चलते पोथानिक्कड के लोग शिक्षा को लेकर इतने जागरूक हैं। पोथानिक्कड पढ़ाई के अलावा अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। यहां बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन्स हैं। यहां के वाटरफॉल और बर्ड सेंक्चुअरीभी देखने लायक हैं।

यह भी देखें- केरल में नहीं समझ आ रहा है कहां घूमने जाएं? तो एक बार इन लोकेशन को देख लें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP