पीरियड पैंटी को धोते समय इन बातों का रखें ख्याल

पीरियड पैंटीज को अगर आप सही तरीके से साफ नहीं करते हैं तो आपको कई बीमारी हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पीरियड पैंटीज की सफाई कर सकती हैं। 

 

Here Is All You need To Know About Period Panties

पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल ज्यादातर महिलाएं पीरियड के दिनों में करती हैं। यह काफी कंफर्टेबल होता है। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। पीरियड पैंटीज की सफाई सही तरीके से करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। अगर आप पीरियड पैंटीज की सफाई सही तरीके से नहीं करती हैं तो हम आपको बताएंगे कि पीरियड पैंटी को धोते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पीरियड पैंटीज की सफाई कैसे करें

PERIOD PANTY

  • नॉर्मल पैंटी से ज्यादा मुश्किल होता है पीरियड पैंटीज की सफाई करना। पीरियड पैंटी रक्त के कारण काफी गंदा हो जाता है। इसलिए इसकी सफाई के लिए हमें एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती हैं।
  • पीरियड पैंटीज की सफाई करने से पहले आप एक बाल्टी पानी में डिटर्जेंट डालें और उसमें पीरियड पैंटी को डालकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • पीरियड पैंटीज की सफाई ना तो गर्म पानी से करें ना ही ठंडा पानी से। पीरियड पैंटीज की सफाई हमेशा नार्मल वाटर की मदद से करना चाहिए।
  • पीरियड पैंटीज को अच्छे से खंगाल लें, इससे पैंटी पर लगा ब्लड आसान से निकल जाएगा।
  • पीरियड पैंटीज को लंबे समय तक चलाना है तो इसे ब्रश की मदद से साफ नहीं करना चाहिए। ब्रश कपड़ों को खराब कर देता है, ऐसे में आपको हाथों की मदद से ही अपने पीरियड पैंटीज की सफाई करना चाहिए।
  • पीरियड पैंटीज को कम से कम 3 से 4 पानी से धोना चाहिए।
  • लास्ट में डिटॅाल वाटर में पीरियड पैंटीज को डालें और पीरियड पैंटीज की सफाई अच्छे से करें।
  • पीरियड पैंटीज को घर में नहीं बल्कि धूप में सुखाना चाहिए।

पीरियड पैंटी की सफाई के दौरान किन बातों का रखें ख्याल

  • हार्श डिटर्जेंट के मदद से आपको पीरियड पैंटी की सफाई नहीं करना चाहिए। ऐसी पैंटी को पहनने के बाद आपको खुजली हो सकती हैं।
  • अगर आपको ब्लीडिंग काफी ज्यादा होती हैं तो आपको पीरियड पैंटी को दुबारा नहीं पहनना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP