Gold Coins: डिस्काउंट ऑफर्स ही नहीं, त्योहार पर सोने-चांदी का सिक्का और मूर्ति खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

त्योहारों के समय अधिकतर लोग सोने-चांदी से तैयार सिक्के और मूर्ति खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन इस दौरान इन चीजों को खरीदना जितना अच्छा होता है, उतना ही इनकी खरीदारी करते समय ध्यान रखने की जरूरत होती है। 
image

How To Purchase Gold Coins: दीपावली का पर्व इस वर्ष 31 अक्टूबर-1 नवंबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस और दीवाली के मौके पर सोने-चांदी से बने हुए आभूषण, सिक्के और मूर्तियां खरीदना शुभता का प्रतीक होता है। ऐसे में अधिकतर लोग सोना-चांदी से तैयार चीजों को खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस मौके पर खासतौर से सोने के सिक्के और मूर्तियां खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि सोने की क्वालिटी के बेसिस पर इसकी कई सारी कैटेगरी होती है। साथ ही इस दौरान सोने में मिलावट का भी खतरा रहता है।

क्वालिटी और शुद्धता पर रखें ध्यान

What are the things needed to check before buying gold

सोने से बनी ज्वेलरी और सिक्कों को खरीदते समय उसकी शुद्धता का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। आम तौर पर, सोने से बनी ज्वेलरी की शुद्धता 22 कैरेट के हिसाब से मापी जाती है वहीं सिक्कों की क्वालिटी 24 कैरेट माना जाता है।

हॉलमार्क साइन का रखें खास ख्याल

How to calculate silver making charges

सोने के सिक्के खरीदते समय उस पर हॉलमार्क को जरूर देखें। हॉलमार्क भारत सरकार के सोने के नियामक निकाय भारतीय मानक ब्यूरो से शुद्धता की मुहर है। हर असली सोने और चांदी के सिक्के या आभूषण या उत्पाद पर BIS हॉलमार्क होता है। बता दें एक सम्पूर्ण में चार चीजें शामिल होती हैं-

  • बीआईएस लोगो
  • हॉलमार्किंग सेंटर का लोगो
  • कैरेट या वित्तीय स्थिति में शुद्धता
  • जौहरी का पहचान चिन्ह या संख्या
  • सिक्कों की पैकेंजिग का रखें ध्यान

पैकेजिंग

सोने के सिक्के विशेष पैकिंग में आते हैं, जिसे शुद्धता का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप सिक्का या मूर्ति खरीदते समय इसकी पैकेजिंग जरूर रखें। अगर आप सिक्के को दोबारा से बेचना चाहती हैं,तो पैकेजिंग से छेड़छाड़ न करें। बिना छेड़छाड़ वाली पैकेजिंग शुद्धता का सबूत है।

सिक्के के वजन पर करें गौर

Silver making charges per gram in India

सोने के सिक्के अलग-अलग आकार और बनावट में उपलब्ध हैं, जिसके अनुसार उनकी कीमत अलग-अलग होती है। सोने का सिक्का खरीदने से पहले, उस दिन की कीमत की जांच करें क्योंकि सोने की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। 0.50 ग्राम से शुरू करके आप 50 ग्राम तक के तैयार सोने के सिक्के खरीद सकते हैं। अगर आप ज्यादा वजन का सिक्का चाहते हैं, तो आप इसे सिक्कों या सोने की छड़ों के रूप में कस्टम मेड करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सोनार भी होगा हैरान इन Gold Coins और Bars की कीमतों पर, औंधे मुंह लुढ़के दामों के चलते ऑर्डर कर रहे लोग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP