करवा चौथ की शॉपिंग सस्ते दामों में करनी है तो दिल्ली की इन जगहों पर पहुंचें

अगर आप भी करवा चौथ की शॉपिंग के लिए जाने वाली हैं तो इस बार दिल्ली की इन जगहों पर पहुंचें खरीदारी करने।
Updated:- 2020-10-28, 16:55 IST
karwa chauth shopping markets in delhi in hindi

करवा चौथ हर शादीशुदा महिला के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 4 नवम्बर को मनाया जायेगा। शादीशुदा महिलाओं को करवा चौथ से पहले कई सामानों की खरीदारी करनी होती है। इस दिन पहनने के लिए कपड़ा, ज्वेलरी और मेकअप जैसी कई चीजों की खरीदारी के लिए बाज़ार जाती हैं। आज इस लेख में हम आपको दिल्ली के उन स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बिल्कुल सस्ते दामों में करवा चौथ की शॉपिंग कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन स्थानों के बारे में-

कमला मार्केट में शॉपिंग 

karwa chauth shopping markets in delhi kamla market inside

कमला मार्केट को बढ़ते ट्रेंडी कलेक्शन के लिए फेमस मार्केट माना जाता है। सस्ते दामों के साथ किफायती समान यहां आसानी से मिल जाती है। हैंडबैग व शूज, वेस्टर्न, इंडियन वियर और इंडोवेस्टर्न आदि सभी तरह के कपड़े मिलते हैं। ज्वेलरी में स्टाइलिश नेकलेस और ईयरिंग्स भी सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। दिल्ली यूनिर्वसिटी इलाका में होने के चलते इस मार्केट को महिलायों के लिए सुरक्षित भी माना जाता है। 

कैसे पहुंचे-इस मार्केट में पहुंचने के लिए विश्व विद्यालय मेट्रो स्टेशन जाना होगा और वहां से आप ऑटो या कैब कर के कमला मार्केट जा सकती हैं।

इसे पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलतियां

दिल्ली हाट में शॉपिंग 

karwa chauth shopping markets in delhi hat inside

साउथ दिल्ली में मौजूद दिल्ली हाट ज्‍वेलरी आइटम, मेकअप प्रॉडक्ट्स और फूटवीयर के लिए पूरे दिल्ली में जाना जाता है। यहां बहुत किफायती दामों में आप मनपसंद खरीदारी कर सकती हैं। आर्टिफिशियल ज्‍वेलरी भी बेहतर दामों और अच्छी क्वॉलिटी में मिलते हैं। इस बार करवा चौथ की शॉपिंग करने के लिए दिल्ली हाट सबसे अच्छी जगह हो सकती है। 

कैसे पहुंचे- इस मार्केट में पहुंचने के लिए आपको Ina या  aiims मेट्रो स्टेशन जाना होगा औए वहां से आप इस मार्केट के लिए पैदल भी जा सकती हैं।

 

करोल बाग मार्केट में शॉपिंग 

karwa chauth shopping markets in delhi inside

दिल्ली के करोल बाग मार्केट के बारे में लगभग हर कोई जानता ही होगा, अगर नहीं जानते तो आपको बता दें कि करोल बाग मार्केट करवा चौथ की शॉपिंग करने के लिए बेस्ट मार्केट है। खास कर मेकअप के समान यहां किफायती दामों पर आसानी से मिल जाते हैं। मेकअप के साथ-साथ आप यहां करवा चौथ के लिए साड़ी आदि का भी शॉपिंग कर सकती हैं। 

कैसे पहुंचे- इस मार्केट में पहुंचने के लिए आपको करोल बाग मेट्रो स्टेशन जाना होगा है। मेट्रो से महज़ कुछ ही कदम पर है ये मार्केट। 

 

इसे पढ़ें: आर्टिफिशियल ज्‍वेलरी पहनने की हैं शौकीन तो दिल्‍ली की ये मार्केट हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

शाहपुर जाट मार्केट में शॉपिंग

karwa chauth shopping markets in delhi shahjahapur jat market inside
 

इस मार्केट के बारे में कहा जाता है कि यहां डिजाइनर ड्रेस काफी किफायती दामों में मिल जाते हैं। शादी के सीजन और करवा चौथ को लेकर यहां अक्सर भीड़ लगी रहती है। एथिनिक, वेस्टर्न वेयर, अनारकली ड्रेस, वेस्टर्न लुक में लहंगा और इंडियन लहंगा बहुत कम दामों में आसानी से इस मार्केट के मिल जाते हैं। कपड़ों के अलावा हैंडीक्राफ्ट से बनी हुई चीजें भी मिल जाएंगी।

कैसे पहुंचे- इस मार्केट में पहुंचने के लिए आपको हौज खास या पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन जाना होगा औए वहां से आप ऑटो या कैब कर के शाहपुर जाट मार्केट  जा सकती हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@www.jagranimages.com,4.bp.blogspot.com)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।