Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:41 AM IST

करवा चौथ पर घर में लेस व मोतियों से इस तरह सजाएं छन्नी और कलश, सबकी टिकी रह जाएंगी निगाहें

करवा चौथ पर घर में ही आप अगर छन्नी और कलस को सजाने का कोई तरीका ढूंढ रही हैं, तो इस आर्टिकल से आइडिया ले सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप लेस औक मोतियों की मदद से घर पर ही इसे डेकोरेट कर सकती हैं।
Updated:- 2024-09-24, 20:08 IST
image

हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु, अच्छी हेल्थ और उनकी सुरक्षा के लिए हर पत्नियां व्रत रखती हैं। इस व्रत की पूजा बेहद खास तरीके से होती है। इस दिन महिलाएं छन्नी से चांद को देखने के बाद उसमें अपने पिया को देखती हैं। ऐसे में, छन्नी को भी काफी खूबसूरत तरीके से सजाकर इसका इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ कलश का भी यूज होता है। कई महिलाएं पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाली अपनी छन्नी और कलश को खुद से डेकोरेट करना पसंद करती हैं।
अगर आप भी इस साल कुछ ऐसा ही करने का सोच रही हैं, तो आप करवा चौथ के लिए अपनी छन्नी और कलश को लेस और मोतियों से सजा सकते हैं। यह आपके त्योहार को एक खूबसूरत और उत्सवपूर्ण माहौल बना देगा। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी छन्नी और कलश को सजा सकती हैं।

करवा चौथ पर छन्नी को ऐसे करें डेकोरेट

karwa chauth 2024 decoration ideas

  • छन्नी के किनारों को सबसे पहले लेस से ढकें और उसके चारों ओर मोतियों को लपेटें।
  • छन्नी को रंगीन रिबन से भी बांध सकती हैं।
  • इसके बाद इनपर रंग-बिरंगी मोतियों को ग्लू की मदद से चिपकाकर आप इसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा सकती हैं।
  • आप चाहें तो छन्नी में कुछ शीशे भी चिपका सकती हैं।
  • बस आपकी छन्नी पूरी तरह से डेकोरेट हो गई है, आप इसका इस्तेमाल करवा चौथ के दिन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पति के मन को भा जाएगा आपका करवा चौथ स्‍पेशल लुक , देखें गोटा पट्टी साड़ी की नई डिजाइंस

करवा चौध पर कलश सजाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

kalash decoration

  • कलश को आप चाहें तो पेंट करके भी इसे सजा सकती हैं। मोतियों और लेस की मदद से भी डेकोरेट कर सकती हैं
  • इसके लिए सबसे पहले कलश को लाल कपड़े से लपेट दें।
  • इसके ऊपर से अपनी पसंद के अनुसार, लेस चिपका दें।
  • इसके बाद, कलश के ऊपर मोतियों को चिपकाएं।

इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर दिखेंगी सबसे अलग जब वियर करेंगी ये सिल्क साड़ियां

  • आप चाहें तो कलश को रंगीन रिबन से बांध सकते हैं।
  • इसे और यूनिक दिखाने के लिए कलश पर कलरफुल फूलों को चिपका दें।


इसे भी पढ़ें-करवाचौथ पर नजरें नहीं हटा पाएंगे आपके पिया, आज से पिएं यह ड्रिंक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।