herzindagi
Karwa Chauth Pujan Samagari expert tips

Karwa Chauth Puja Vidhi 2023: करवा चौथ के दिन इस विधि से करें पूजा, जानें पूजन सामग्री और मंत्र

करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-01, 10:45 IST

(Karwa Chauth Puja Vidhi 2023) हिंदू धर्म में करवा चौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति के लिए रखी जाती है। वहीं इस साल करवा चौथ का व्रत दिनांक 01 नवंबर को रखा जाएगा।

इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ करवा माता की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ के दिन व्रत रखने से पति के जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। इस दिन शाम को चांद देखने के बाद व्रत तोड़ा जाता है। उसके बाद ही व्रती महिलाएं पारण करती हैं।

अब ऐसे में करवा चौथ की पूजा सामग्री, विधि और मंत्र क्या है। इसके बारे में जानना जरूरी है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

जानें करवा चौथ पूजन सामग्री (Karwa Chauth Puja Samagari)

Karwa Chauth Samagari

करवा चौथ पूजन में पानी, थाली, मिट्टी के दीपक, चांदी का कटोरा, मिठाई, चांदी का कलश, कुमकुम, रोली, अक्षत, पान, व्रत की कथा के लिए पुस्तक, शक्कर, चंदन, हल्दी, चावल, देसी, देसी घी, इत्र, नारियल, जनेऊ जोड़ा, अबीर, गुलाल, शहद, दक्षिणा, कच्चा दूध, छलनी, कपूर (कपूर के उपाय), गेहूं, बाती, करवा माता की तस्वीर, दीपक, अगरबत्ती, लकड़ी का आसन, हलुआ आदि शामिल करें। 

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023 Stick In Puja: करवा चौथ की पूजा के दौरान थाली में क्यों रखी जाती है सींक

  • सरगी की सामग्री - 16 श्रृंगार का सामान, ड्रायफ्रूट्स, फल, मिठाई आदि। 
  • 16 श्रृंगार का सामान - कुमकुम, मेंहदी, महावर, सिंदूर, कंघा, चुनरी, चूड़ी, काजल, बिछुआ आदि। 

करवा चौथ पूजा विधि (Karwa Chauth Puja Vidhi)

Karwa Chauth Puja Vidhi

करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले यानी कि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और व्रती महिलाएं संकल्प लें। इसके बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। उसके बाद शाम को चंद्रमा उदय होने पर मां तुलसी के पास भगवान गणेश, भगवान शिव(भगवान गणेश मंत्र) और कार्तिकेय के साथ-साथ चंद्रमा की पूजा करें। चंद्रमा की पूजा कर 7 गोल घुमकर अर्घ्य दिया जाता है। उसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। उसके बाद कथा सुने। पूजन करने के बाद महिलाएं अपने पति का चेहरा देखकर निर्जला व्रत तोड़ सकती हैं। करवा चौथ का व्रत व्रती महिलाओं के लिए पतिव्रता, प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth का चांद देखने से पहले भूल कर भी न करें ये 3 गलतियां

पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप (Karwa Chauth Mantras)

करवा चौथ की पूजा करने के दौरान इन मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे व्रत का पूर्ण फल मिलता है। 

व्रत संकल्प मंत्र का करें जाप

  • मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये

गणपति मंत्र का करें जाप

  • ॐ श्रीम गम सौभाग्य गणपतये। वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नमः॥

मां पार्वती मंत्र का करें जाप

  • नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्‌। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥

करवा दान करने का मंत्र

  • करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा। ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः॥

भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें

  • 'ऊँ अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात' 

कार्तिकेय की पूजा का मंत्र

  • 'ॐ षण्मुखाय नमः

चंद्रमा की पूजा का मंत्र

  • 'देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।'

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

FAQ
करवा चौथ पर क्या नहीं करना चाहिए?
करवा चौथ ओर सुहागिन महिलाओंनको सफेद और काले रंग के वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए।
करवा चौथ पर क्या दान करना चाहिए?
करवा चौथ के दिन चंदन का दान करना शुभ माना जाता है। चंदन सौभाग्य का प्रतीक होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।