करवा चौथ का व्रत नजदीक है। इस साल 01 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। सुहागन महिलाएं यह व्रत अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। लेकिन कई बार कुछ महिलाएं व्रत रखने के दौरान ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिसकी उन्हें भनक तक नहीं लगती।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं, जिसका ध्यान आपको करवा चौथ का चांद देखने के समय रखना चाहिए।
महिलाओं को इस दिन अपने हाथों से गोरी माता के पूजन के दौरान हलवा पूरी अर्पित करना चाहिए। चंद्रमा माता का कारक होता है। इसलिए इस दिन आपको अपनी मां, सास या किसी भी बड़े बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए।
अगर आप ऐसा करते हैं, तो यह व्रत सफल नहीं हो पाता। इसलिए न केवल करवा चौथ वाले दिन बल्कि अन्य दिनों में अपने बड़े बुजुर्गों का अपमान न करें। (सरगी थाल नियम)
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth 2023: कौन हैं करवा माता? जानें कैसे इनके नाम पर शुरू हुआ यह पर्व
महिलाएं चांद देखने से पहले किसी को दूध, दही, सफेद कपड़ा या कोई भी सफेद वस्तु न दें। अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो आप यह कार्य घर में किसी और सदस्य द्वारा करने को कह सकते हैं। क्योंकि करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाओं का प्रतीक होता है। सफेद रंग जिस तरह शादी के अवसर पर शुभ नहीं माना जाता, ठीक उसी तरह यह करवाचौथ पर भी अशुभ माना जाता है। (चंद्रदोष उपाय)
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth 2023: शादी के बाद रख रही हैं पहला करवा चौथ, तो इन नियमों को अपनाएं
करवा चौथ का चांद हर बार देर से निकलता है। ऐसे मौके पर महिलाएं चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ का चांद महिलाओं द्वारा नंगी आंखो से देखना अशुभ होता है। इसी वजह के चलते इस दिन सुहागन स्त्रियां चांद को छलनी की मदद से देखती है।
इसलिए अगर आप भी करवाचौथ के दिन चंद्रमा के निकलने के इंतजार कर रही हैं, तो परिवार के किसी सदस्य को आप चांद देखने के लिए भेज सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।