Kartik Purnima Wishes & Quotes 2024: कार्तिक पूर्णिमा की इस रजनी में…भर जाए खुशियों का उल्लास, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं संदेश भगवान का रहेगा आर्शीवाद

Kartik Purnima 2024 ki Hardik Shubhkamnaye: कार्तिक पूर्णिमा का पर्व इस साल 15 नवंबर यानी कि आज मनाया जा रहा है। इस खास पर्व में भगवान का आशीष आप पर और आपके अपनों पर बना रहे, इसके लिए आप उन्हें अपनी शुभकामनाएं शायरी और कोट्स के जरिए संदेश में भेज सकते हैं। 
image

हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा का खास महत्व है। वहीं कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बहुत ही पवित्र और विशेष माना जाता है। यह पर्व लोगों के लिए दिवाली की तरह ही खास होता है, क्योंकि इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। लोग इस दिन विधि विधान से माता लक्ष्मी और सत्यनारायण जी की पूजा करते हैं और अपने परिजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं।

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, इसलिए कई लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन शायरी और कोट्स वाली तस्वीरें स्टेटस में भी लगाते हैं। अगर आप भी कार्तिक पूर्णिमा की शायरी, वॉट्सएप स्टेटस या फेसबुक पर लगाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। यही नहीं आप इन शुभकामना संदेशों से अपने परिजनों को बधाई भी भेज सकते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा विशेष इन हिंदी (Kartik Purnima Wishes in Hindi)

Kartik Purnima Wishes in Hindi

1- कार्तिक की पूर्णिमा आई, साथ में दीपों की बारात लाई है,
हर घर, हर आंगन में फैल गई है रोशनी की सौगात।
सजी है रात उजालों से, मानो कोई देवता का मिला है आर्शीवाद
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

2- चमके दीप सितारों जैसे, जल में झलके नूर,
कार्तिक की इस पूर्णिमा पर, मन में हो भरपूर खुशियों।
देवता हो जाए प्रसन्न,
कार्तिक पूर्णिमा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।

kartik purnima

3-चमके जल में चांद का नूर, आरती गूंजे चारों ओर,
सूरज के संग मिलकर जलाए, उजियारे की डोर।
हर मन में श्रद्धा का दीपक, हर मन में विश्वास,
कार्तिक पूर्णिमा की इस रजनी में, भर जाए उल्लास।

4- सौभाग्य के दीपक जले हैं, मंगलमय हुआ है संसार,
शब्दों का सौंदर्य भी खिल रहा है,
घर-घर दीपावली फिर से मन रही है।
कार्तिक पूर्णिमा की खुशी में फिर से जगमगा उठा है संसार,
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें- Kartik Purnima Ke Upay: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर करें इन 5 में से कोई एक उपाय, मां लक्ष्मी धन से भर देंगी भंडार

कार्तिक पूर्णिमा कोट्स इन हिंदी (Kartik Purnima Quotes in Hindi)

Kartik Purnima Quotes in Hindi

5- पूर्णिमा की रात है, विष्णु का है साथ,
भक्तों के संग जागे, शुभ कर्मों की बात।
कार्तिक के जल में है प्रभु का आशीर्वाद,
हर पल में छुपा है विष्णु का संवाद।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

6- आज की रोशनी जगमगा उठी है,
कल का अंधेरा पुराना हो गया है,
टिमटिमा रहा है चांद।
हर दिन एक नया साथ लग रहा है,
कार्तिक पूर्णिमा में हो रही है खुशियों की बरसात

7- पहली रोशनी दरवाजे पर होगी,
घर में खुशियों की किरण आएगी,
आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों,
आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

इसे भी पढ़ें- Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक किन चीजों से करें?

कार्तिक पूर्णिमा मैसेज इन हिंदी (Kartik Purnima Message in Hindi)

artik Purnima Message in Hindi

8- शिव की कृपा बरसे यूं ही, जीवन हो सरल और शांत,
कार्तिक की इस रात में, हर हृदय हो आनंदमय।
मिल जाए खुशियों की सौगात,
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

9-त्रिपुरारी की महिमा, कार्तिक में है खास,
हर दीप की लौ में छुपा है, शिव का अमर प्रकाश।
ध्यान में लीन हो जाएं, शिव की भक्ति में रम जाए,
इस पावन पूर्णिमा पर, सभी के दुःख हर ले जाए भगवान।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

kartik purnima wishes quotes message

10-भोलेनाथ के चरणों में, कार्तिक की ये रात,
हर दिल में उजियारा, हर मन में प्रभु का साथ।
शिव की कृपा से टल जाए हर संकट,
इस पूर्णिमा पर मिले खुशियों का सैलाब
आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

11-कार्तिक पूर्णिमा का चांद, लाए उजियारा संग,
देवों की इस दीपावली पर, हो भक्तों का रंग।
हर दीपक में बसे आस्था, हर लौ में हो प्यार,
इस पावन रात्रि पर महक उठे, श्रद्धा का संसार।
आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं (Kartik Purnima ki Hardik Shubhkamnaye)

Kartik Purnima ki Hardik Shubhkamnaye

12- आओ सब मिलकर मनाएं, ये पर्व पावन महान,
कार्तिक की पूर्णिमा पर दीप जलाएं, बनाए जीवन आसान।
देवताओं का मिले आशीर्वाद, बहे गंगा की धार,
कार्तिक पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।

13-कार्तिक की पूर्णिमा लाई, लक्ष्मी मां का साथ,
मां लक्ष्मी की कृपा से, हर मन में रहे विश्वास,
कार्तिक पूर्णिमा की रात में, मिले सुख-शांति का एहसास।
आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

kartik purnima wishes quotes message image greetings shubhkamnaye to celebrate this day

14- दीपों की लौ में बसी है, मां लक्ष्मी की रीत,
हर कदम पर उनका आशीष, बनाए जीवन को सजीव।
आओ इस पावन पर्व पर करें मां का गुणगान,
लक्ष्मी मां के आशीर्वाद से संवर जाए हर इंसान।
कार्तिक पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।

15- सजती है आरती, जलते हैं दीप,
विष्णु की कृपा से मिटें जीवन के क्लेश
इस पावन पर्व पर प्रभु को प्रणाम,
सद्बुद्धि और सुख मिले, हो जाए खुशियों की भरमार
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP