Kamada Ekadashi 2023 Ke Bare Mein: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का अत्यंत महत्व है। हर माह में 2 एकादशी तिथि पड़ती हैं। वहीं, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि कामदा एकादशी के नाम से जानी जाती है।
कामदा एकादशी हिन्दू नव वर्ष की पहली एकादशी भी कहलाती है। कामदा एकादशी का धर्म-ग्रंथों में खासा महत्व है। ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से कामदा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।
कामदा एकादशी 2023 कब है? (Kamada Ekadashi 2023 Kab Hai)
हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का शुभारंभ 31 मार्च, दिन शुक्रवार को रात 1 बजकर 58 मिनट पर हो रहा है। वहीं इसका समापन 2 अप्रैल, दिन रविवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त का महत्व और लाभ) में 4 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत 1 अप्रैल, दिन शनिवार को रखा जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें:Lakshmi Narayan: उन्नति और अपार सफलता के लिए घर में ले आएं लक्ष्मी नारायण यंत्र, जानें लाभ और महत्व
कामदा एकादशी 2023 शुभ मुहूर्त (Kamada Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी का शुभ मुहूर्त 1 अप्रैल, दिन शनिवार को सूर्योदय से सायंकाल 5 बजे तक है। इस शुभ मुहूर्त में आप भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं। कामदा एकादशी के दिन इस शुभ मुहूर्त में व्रत का संकल्प लेकर व्रत पालन करना अत्यंत फलदायी और पुण्यकर साबित होगा।
कामदा एकादशी 2023 पूजा विधि (Kamada Ekadashi 2023 Puja Vidhi)
- कामदा एकादशी वाले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल पर जाएं और एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।
- अब उस लाल कपड़े पर भगवां विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
- एक लोटे में जल लेकर उसमें तिल, रोली और अखंड अक्षत मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- इसके बाद भगवान विष्णु को फल, फूल, दूध, पंचामृत तिल अर्पित करें।
- घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें।
- भगवान विष्णु को भोग लगाएं और भोग में तुलसी दल चढ़ाना न भूलें।
- भगवान विष्णु के मंत्रों का जपा करें और कामदा एकादशी व्रत की कथा जरूर पढ़ें।
- भगवान विष्णु की आरती गाएं और आखिर में भोग को प्रसाद के रूप में वितरित करें।
- पूजा पाठ के बाद ब्राह्मण या किसी गरीब व्यक्ति को भोजन अवश्य कराएं।
कामदा एकादशी 2023 का महत्व (Kamada Ekadashi 2023 Mahatva)
हिन्दू धर्म में कामदा एकादशी का अत्यंत महत्व है क्योंकि यह हिन्दू नव वर्ष की पहली एकादशी मानी जाती है। मान्यता है कि कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु को क्यों कहा जाता है नारायण) की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से और मन से प्रार्थना करने से कर कामना पूरी होती है। इसी कारण से इस एकादशी का नाम कामदा एकादशी पड़ा है। कामदा एकादशी के दिन व्रत का भी अत्यंत महत्व है।
इसे जरूर पढ़ें: Bhagwan Krishna Bhog: श्री कृष्ण के भोग में प्याज और लहसुन क्यों है वर्जित?
कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले वस्त्र, पीले चावल या कोई भी पीली वस्तु दान करने से श्री हरि नारायण शीघ्र प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन के सभी दुखों को हर लेते हैं। भगवान विष्णु की पूजा से कामदा एकादशी के दिन मां लक्ष्मी और एकादशी माता का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति के संकट मिट जाते हैं।
तो ये थी कामदा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व समेत समस्त जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों