भगवान विष्णु क्यों कहलाते हैं नारायण


Gaveshna Sharma
2023-02-07,13:01 IST
www.herzindagi.com

    हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु को पालनहार कहा जाता है। भगवान विष्णु को अनेकों नाम से जाना जाता है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं भगवान विष्णु के नामों का रहस्य।

भगवान विष्णु

    भगवान विष्णु के कई नाम हैं और हर एक नाम का अलग ही महत्व है। हर नाम में कोई न कोई रहस्य छिपा हुआ है।

भगवन विष्णु के नाम

    यूं तो भगवान विष्णु को नारायण, हरि, अनंतनारायण, लक्ष्मीनारायण आदि नामों से बुलाया जाता है लेकिन मुख्य नाम नारायण और हरि माने जाते हैं।

नारायण

    भगवान विष्णु यह नाम नारद जी के कारण प्रसिद्द हुआ क्योंकि वही सबसे अधिक भगवान विष्णु को इस नाम से पुकारते थे।

नारायण का अर्थ

    नारायण नाम का संबंध नीर (पानी) और नर (पुरुष) से है। यानी कि जल में रहने वाले पुरुष। इसी कारण से भगवान विष्णु को नारायण कहा जाता है।

हरि

    भगवान विष्णु को हरि के नाम से भी जाना जाता है। ज्यादातर मंदिरों में भगवान विष्णु के नाम के आगे श्री हरि अवश्य लगता है।

हरि का अर्थ

    हरि का अर्थ होता है हरने वाला। भगवान विष्णु अपने भक्तों के कष्टों को हर लेते हैं। इसी कारण से वह हरि भी कहलाते हैं।

शास्त्रों में वर्णित

    भगवान विष्णु के हरि नाम को लेकर शास्त्रों में भी कहा गया है कि हरि हरति पापणि। इस वाक्य का अर्थ है पापों को हरने वाला।

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com