herzindagi
kaise kare bhai dooj par bhai ko tilak bhai dooj puja vidhi and mantra

Bhai Dooj Puja Vidhi 2024: भाई दूज के दिन कैसे करें भाई को तिलक? यहां जानें सही विधि और पूजा मंत्र

Bhai Dooj par Puja Vidhi or Mantra 2024: हिंदू धर्म में भाई की सलामति के लिए बहनें व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना विधिवत रूप से करती हैं। अब ऐसे में इस दिन भाई को तिलक किस विधि से करें और मंत्र क्या है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-03, 08:18 IST

हिंदू धर्म में भाई दूज के त्योहार का विशेष महत्व है। यह त्योहार दीपावली के कुछ दिन बाद मनाया जाता है। यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं।

भाई दूज को रक्षा बंधन का पूरक माना जाता है। जहां रक्षा बंधन में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, वहीं भाई दूज में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनके माथे पर तिलक लगाते हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं। तिलक को शुभ माना जाता है और यह भाई की रक्षा का प्रतीक है। बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।

भाईदूज के दिन भाई को तिलक किस विधि से करें?

tilak vidhi

  • भाईदूज के दिन भाई को तिलक सही मुहूर्त में लगानी चाहिए। इस दिन तिलक करने से पहले व्रत कथा सुनने की मान्यता है। भाईदूज के दिन भाई को तिलक लगाने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
  • भाईदूज के दिन भाई को तिलक करने के लिए साफ और स्वच्छ स्थान का चयन करें और उस स्थान को साफ पानी से धो लें। उसके बाद चौका बनाएं।
  • उसके बाद पूजा की थाली में सिंदूर, चावल, दीपक, मिठाई और फूल रखें।

इसे जरूर पढ़ें - कैसे हुई थी भाई दूज की शुरुआत? जानें इस त्योहार की कहानी और दिलचस्प बातें

  • सबसे पहले भाई को एक ऊंचे स्थान पर बैठाएं और फिर अक्षत चढ़ाएं। उसके बाद पहले भाई को तिलक लगाएं और फिर भाई की आरती उतारों और फिर भाई को खीर खिलाएं।
  • भाईदूज के दिन भाईयों को बहनें खीर खुद बनाकर खिलाती हैं। इससे भाई-बहनों के संबंध मजबूत होते हैं।
  • आखिर में अगर आप बड़ी बहन हैं, तो भाई को आशीर्वाद दें और अगर आप छोटी बहन हैं, तो भाई का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Bhai Dooj Kab hai 2024: 2 या 3 नवंबर, भाई दूज या यम द्वितीया कब है? जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और महत्व

भाईदूज के दिन तिलक लगाने के दौरान किन मंत्रों का करें जाप?

tilak mantras

भाईदूज के दिन भाई को तिलक लगाने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। आपको बता दें, भाईदूज के दिन मंत्रों का जाप करने से भाई के जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।

  • ‘गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को सुभद्रा पूजे कृष्ण को गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़े फूले फलें.’

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।