
Radha Krishna Rangoli Design: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भगवान श्री कृष्णा का जन्म हुआ था। वहीं त्योहारों से भरपूर भारत देश में हर खास मौके पर घर को सजाया जाता है। ऐसे में मंदिर या गर के आंगन व घर के द्वार पर कई तरह के रंगोली डिजाइन बनाए जाते हैं।

Janmastami 2024 Rangoli: लड्डू गोपाल के जन्म दिन की खुशी के मौके पर मो पंख से लेकर राधा-कृष्णा के डिजाइन की कई तरीके वाली रंगोली बनाई जा सकती है। तो आइये देखते हैं जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मिनटों में बनाने के लिए रंगोली के आसान डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन रंगोली की डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका।

अगर आप आसान और कम समय में बनने वाली रंगोली के डिजाइन को शगुन के तौर पर बनाना चाहते है तो इस तरह से पोस्टर की तरह डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप श्री कृष्णा लिखकर साथ में जन्माष्टमी की शुभकामनाओं वाले कोट्स लिख सकती हैं।

श्री कृष्णा के मुकुट पर लगा मोर आप जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर या दहलीज पर बना सकते हैं। इस तरह की डिजाइन को बनाने के लिए आप बोतल के ढक्कन और कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों चीजों की मदद से आप आसानी से मोर के पंख की डिजाइन वाली रंगोली को 3डी डेप्थ दे पाएंगी।

मधुर बांसुरी की धुन से श्री कृष्णा जिस सभी का मन मोह लिए करते थे। वहीं इसी बांसुरी के डिजाइन को आप घर के आंगन में बना में सकती हैं। आप चाहें तो बांसुरी के साथ में जय श्री कृष्णा या जन्माष्टमी की शुभकामनाओं वाले कोई कोट्स या मैसेज को भी साथ में लिखकर रंगोली की डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।

छोटे से माखन खाते हुए लड्डू गोपाल तो सभी की आंखों का तारा हैं। आप चाहें तो घर के मंदिर में या बरांडे में श्री कृष्णा के झूले के साथ में लड्डू गोपाल वाली रंगोली को बना सकती हैं। इसके लिए आप नीले रंग का इस्तेमाल करें। रंगोली की इस डिजाइन के साथ में आप लड्डू गोपाल का झूला और माथे पर सजा मोर पंख भी बना सकते हैं।


बचपन से माखन को चुराकर खाने वाले माखन चोर श्री कृष्णा भगवान की आकृति आप नहीं बनाना चाहती हैं तो बांसुरी और मोर के पंख के साथ में इस तरह से माखन से भरी हुई मटकी बना सकती हैं। इसके बनाने के लिए आप रंगो के अलावा गेंदे के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा चाहें तो फूलों से श्री कृष्णा भी लिखकर सिंपल सी रंगोली घर में कहीं भी बना सकती हैं।

अगर आपको जन्माष्टमी के मौके के लिए ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram/Rangoli Nation, youtube/rrr, mita rangoli, rangoli art
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।