Janmashtami 2024 Lord Krishna: जन्माष्टमी के दिन कान्हा को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान रहेगी सेहतमंद और बढ़ेगी सुख-समृद्धि

भगवान विष्णु के आठवें अवतार के धरती पर अवतरण दिवस पर जन्माष्टमी का पर्व हर साल बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण के नाम से जाना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। यही कारण है कि जन्माष्टमी भाद्रपद महीने के अंधेरे पखवाड़े के आठवें दिन मनाई जाती है। इस बार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 25 अगस्त रविवार, दोपहर 3:39 बजे से लेकर अगले दिन 26 अगस्त दोपहर 2:20 बजे तक रहेगी। ऐसे में जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा।
घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए श्री कृष्णा के लिए आपको भोग तैयार करना चाहिए। तो आइये जानते हैं जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्णा को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, इस दिन श्रद्धालु नंदनी व्रत रखा जाता है, जिसमें कृष्ण जन्म के समय विशेष पूजा की जाती है। इसे निशिता पूजा कहा जाता है। पूजा के दौरान पंचामृत व खीर-माखन का भोग लगाने से संतान की सेहत अच्छी रहती है। इसके साथ ही सुख-संपत्ति के बढोतरी के साथ आपको हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है।
इसे भी पढ़ें: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में क्यों नहीं है घंटा? ये है खास वजह
जन्माष्टमी के दिन निशिता पूजा का समय क्या है?
26 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 12:45 तक निशिता पूजा का समय रहेगा। भगवान कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि को हुआ था, इसलिए जन्माष्टमी के दिन मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है। वहीं कृष्ण जन्म के समय भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ती है। भक्तजन अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए निषिता पूजा में भाग लेते हैं।
इसे भी पढ़ें: श्रीकृष्ण के बाल रूप को ही क्यों बुलाते हैं लड्डू गोपाल?
जन्माष्टमी के दिन कैसे करें श्री कृष्णा की पूजा?

- पूजा की थाली में तुलसी के कुछ पत्तों के साथ माखन और मिश्री रखें।
- दूध, दही, शहद, शक्कर और घी का पंचामृत का भोग लगाएं।
- गाय के दूध से बनी शुद्ध मिठाई का भोग लगाएं।
- भगवान श्रीकृष्ण को उनके मनपसंद खीर-माखन का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण करें।
- भगवान श्रीकृष्ण को श्रीखंड बहुत पसंद है, इसलिए आप उन्हें श्रीखंड का भोग भी लगा सकते हैं।
- इसके साथ ही पूजा की थाली में प्रसाद में मेवे और फल जरूर रखें।
अगर आपको जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने का सही तरीका और जुड़ी जानकारी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit: amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।