डॉनल्ड ट्रंप संग भारत आईं बेटी इवांका ने पहनीं 1 साल पुरानी फ़्लोरल ड्रेस, जानें इसकी कीमत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय भारतीय दौरे के लिए भारत आ चुके हैं। ट्रंप अपने परिवार के साथ सोमवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाकर अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार का स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के प्लेन एयरफोर्स वन से सबसे पहले बेटी इवांका उतरी थीं। उसके बाद ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया नीचे आए। इवांका के पति जेरेड कुशनर भी इस दौरे पर साथ में ही हैं।
इस खास मौके पर सभी की निगाहें डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया और इवांका पर ही टिकी रहीं। भारत दौरे पर दूसरी बार आईं इवांका ने लाइट ब्लू एंड रेड कलर की मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी थीं। यह ड्रेस Proenza Schouler ब्रांड की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इवांका की ये ड्रेस करीब सालभर पुरानी है। जी हां यह पहली बार नहीं है, जब इवांका को इस ड्रेस में देखा गया। वह भारत आने से पहले भी इस ड्रेस को पहन चुकी है।
इसे जरूर पढ़ें: अहमदाबाद में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के रोड शो में उमड़ी भीड़, ताज महल में आम लोगों की एंट्री पर लगी रोक
जी हां इवांका साल 2019 में भी सितंबर में इस ड्रेस में नजर आ चुकीं हैं। पिछले साल सितंबर में अर्जेंटीना की यात्रा के दौरान उन्होंने इस रेड करल की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस को पहना था। लेकिन पिछली बार अर्जेंटीना में इवांका का हेयर स्टाइल थोड़ा अलग था। उस समय वह बॉब हेयर कट के साथ इस ड्रेस में दिखाई दी थीं। लेकिन इस अब उनके बाल थोड़े लंबे दिखाई दे रहे हैं। इस ड्रेस की कीमत करीब 1,71,331 रुपये (2,385 अमेरिकी डॉलर) बताई जा रही है।
एयरपोर्ट पर ट्रंप फैमिली का पहला लुक भी देखने को मिला। डोनाल्ट ट्रंप ने ब्लैक कलर के सूट के साथ लेमन येलो कलर की टाई टीमअप की हुई थी। येलो कलर को पश्चिमी देशों में उम्मीद से जोड़कर देखा जाता है। संभव है कि ट्रंप को भारत से काफी उम्मीदें होंगी। जबकि मेलानिया व्हाइट जंपसूट में दिखाई दीं। उन्होंने अपने जंपसूट पर ग्रीन कलर का बेल्ट लगा रखा है। मेलानिया की इस ख़ास बेल्ट का सीधा कनेक्शन काशी नगरी यानी बनारस से है। इस बेल्ट को खास बनारसी धागों से बुना गया है। वाइट ड्रेस पर ग्रीन बेल्ट चार चांद लगा रही थी।
मेलानिया की इस ड्रेस को हेर्वे पियरे नाम के फेमस अमेरिकी फैशन डिजाइनर ने डिजाइन किया है। हर्वे पियरे ने इंस्टाग्राम पर मेलानिया की ड्रेस के डिजाइन को पोस्ट किया है। पियरे के अनुसार यह बेल्ट भारतीय परिधान का ही एक हिस्सा है, जो 20वीं सदी में काफी फेमस थी। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। मेलानिया को अपने फुटवियर से भी खासा लगाव है लेकिन भारत आने के लिए उन्होंने हील्स नहीं बल्कि फ्लैट फुटवियर का चुनाव किया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार आधिकारिक दौरे पर भारत आए हैं। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके है कि उनके साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका व दामाद जेरेड कुश्नर भी हैं। कार्यक्रम के अनुसार, अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप इवेंट में शामिल होने के बाद ट्रंप परिवार आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।