भारतीय संस्कृति में पुष्प यानी फूल का विशेष महत्व है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ में भगवान को फूल अर्पित करना सबसे शुभ कार्य माना जाता है।
फूलों को लेकर संस्कृत में एक वाक्य भी है 'दैवस्य मस्तकं कुर्यात्कुसुमोपहितं सदा'। अर्थात भगवान का मस्तक महेशा पुष्प (फूल) से सुशोभित रखना चाहिए। इसलिए आज भी कोई भी भक्त अपने प्रिय भगवान की पूजा करते हैं तो उनका पसंदीदा फूल ज़रूर चढ़ाते हैं।
वैसे तो कई लोग किसी भी भगवान को कोई भी फूल चढ़ा देते हैं लेकिन, क्या आपको मालूम है कि कौन सा पुष्प किस भगवान को विशेष रूप से पसंद होता है? इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे है कि किस भगवान को कौन सा फूल पसंद होता है। आइए जानते हैं।
भगवान विष्णु का पसंदीदा फूल
इस लेख में सबसे पहले भगवान विष्णु के बारे में जिक्र करते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु का सबसे प्रिय फूल 'कदंब का फूल' है। कहा जाता है कि इस फूल को चढ़ाने से विष्णु जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और घर में धन की वर्षा भी होती है।
कदंब के फूल के अलावा चेमली, चंपा, केवड़ा और कमल को भी भगवान विष्णु का प्रिय फूल माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:शास्त्रों के अनुसार पूजा के बाद आरती करनी क्यों है जरूरी, जानें इसका महत्व
भगवान शिव का प्रिय फूल
यह तो सब जानते हैं कि भगवान शिव का प्रिय फूल बेल का पत्ता और धतूरा फूल हैं। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव शमी के फूल और पत्ते भी बहुत प्पसंद करते हैं। इसके अलावा हरसिंगार का फूल, नाग केसर का फूल और कनेर का फूल भी भगवान शिव बहुत पसंद करते हैं।(सोमवार के दिन 1 फूल से करें ये अचूक उपाय)
भगवान कृष्ण का प्रिय फूल
कहा जाता है कि भगवान कृष्ण के प्रिय फूलों का जिक्र महाभारत में भी है। जी हां, परंपरा के अनुसार भगवान कृष्ण कुमुद, करवरी, पलाश और वनमाला बहुत पसंद करते हैं। इसके अलावा कृष्ण कमल भी कृष्ण जी को बहुत पसंद हैं।
भगवान गणेश का प्रिय फूल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश जी लाल फूल को बहुत पसंद करते हैं। यह मान्यता है कि वो दूर्वा सबसे अधिक पसंद करते हैं। इसके अलावा गुड़हल और लाल गुलाब भी बहुत पसंद करते हैं। गेंदा का फूल भी भगवान गणेश बहुत पसंद करते हैं।(गणपति स्थापना के लिए वास्तु टिप्स)
इसे भी पढ़ें:आपका फेवरेट कलर बता सकता है आपकी पर्सनैलिटी का राज
हनुमान जी का प्रिय फूल
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान को लाल पुष्प बहुत प्रिय हैं। इसलिए कई लोग हनुमान जी का पूजा करते वक्त लाल गुलाल भी चढ़ाते हैं। उन्हें लाल गेंदा और लाल गुलाब चढ़ाना शुभ माना जाता है।
शनिदेव का प्रिय फूल
यह मान्यता है कि शनिदेव नीले रंग का फूल बहुत पसंद करते हैं। इसलिए कई लोग शनिदेव पर नीले लाजवन्ती का फूल चढ़ाते हैं। लाजवन्ती के अलावा अन्य नीले रंग के फूल को भी शनिदेव बहुत पसंद करते हैं।
इसके अलावा मां लक्ष्मी का प्रिय फूल कमल माना जाता है। मां दुर्गा लाल गुलाब या लाल लाल गुड़हल बहुत पसंद करती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@suttterstocks,hz)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों