भगवान कृष्ण का प्रिय फूल 'कृष्ण कमल' का पौधा घर पर कैसे उगाएं?

कृष्ण कमल एक ऐसा फूल है जिसे भगवान कृष्ण का प्रिय फूल माना जाता है। इस अद्भुत फूल के बारे में कहा जाता है कि महाभारत काल में भी इसका जिक्र है। इस फूल को हिंदू धर्म में भी काफी महत्व है। कृष्ण कमल फूल को सिर्फ भगवान कृष्ण का ही नहीं बल्कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश का भी प्रतीक माना जाता है।
ऐसे में अगर आप भी भगवान कृष्ण के प्रिय फूल को गार्डन में उगाना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इस लेख में हम आपको इस खूबसूरत फूल के पौधे को गार्डन में उगाने के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
कहां ज्यादातर उगता है कृष्ण कमल?

ऐसा कहा जाता है कि कृष्ण कमल का पौधा अधिकतर दक्षिणपूर्व अमेरिका में उगता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह हिलामय की वादियों में भी उगता है। इसके अलावा बड़े-बड़े नर्सरी या फिर फेमस पार्क में कृष्ण कमल का पौधा आपको देखने को मिल जाएंगे। सबसे अधिक ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान में यह पौधा उगता है।
इसे भी पढ़ें: सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
कैसे घर पर उगाए कृष्ण कमल का पौधा?

अगर बात करें कि कृष्ण कमल का पौधा घर पर कैसे लगाया जाए तो आप आसानी से पौधे को उगा सकते हैं। कृष्ण कमल का पौधा अच्छे से ग्रोथ करें तो 3-4 या अधिक से अधिक 5-7 इंच उंचा हो सकता है, इसलिए कोशिश करें कि इसे ऐसी जगह उगाएं जहां बढ़ने की जगह मिले। कृष्ण कमल का पौधा खरीदने के लिए आप किसी नर्सरी का रुख कर सकते हैं। नर्सरी में अच्छे से किस्म के पौधे मिल जाते हैं। बीज से उगाने की कोशिश न ही करें। (रुद्राक्ष का पौधा लगाने के टिप्स)
कृष्ण कमाल का पौधा लगाने का तरीका

- अगर आप पौधे को गमला में उगा रहे हैं तो सही गमले का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है। प्लास्टिक के गमले की जगह आप मिट्टी के गमले का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।
- पौधा लगाने के लिए सबसे सबसे पहले मिट्टी में 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद या गोबर) को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- अब एक हाथ से पौधे को गमले के बीचों-बीच डालें और दूसरे हाथ से पौधे के सभी साइड से खाद युक्त मिट्टी को डालकर अच्छे से बराबर कर लें। (घर पर लगाए काली मिर्च का पौधा)
- गमले की मिट्टी को बराबर करने के बाद एक कप खाद और 1-2 दो मग पानी ज़रूर डालें।
इसे भी पढ़ें: बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए
कृष्ण कमल पौधे के लिए कीटनाशक स्प्रे
कृष्ण कमल पौधे को किसी भी कीड़े से दूर रखने के लिए कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए आप केमिकल स्प्रे नहीं बल्कि नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करें। इससे पौधे को कोई नुकसान भी नहीं होगा और कीड़े भी दूर रहेंगे। इसके लिए आप बेकिंग सोडा, सिरका या फिर नींबू के रस का स्प्रे बना सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shopify,nurserylive)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।