प्राचीन काल में महिलाओं की भूमिका समाज के हर पहलू में अहम रही है। महिलाओं ने अपने दौर में केवल सत्ता नहीं संभाली, बल्कि देश-समाज को समय-समय पर नई दिशा भी दी। इतिहास के पन्नों में, जहां एक तरफ वैदिक काल में विदुषियों का जिक्र किया गया है, जो शास्त्रार्थ करती थीं, वहीं दूसरी तरफ गुप्त काल के सिक्कों पर महिलाओं के नाम भी पढ़ने को मिलते हैं।
भारत की हजारों साल पुरानी विलुप्त हो चुकी सभ्यताएं उन्नत और संगठित थी। उस समय महिलाओं की भूमिका और उनसे जुड़ी परंपराओं का गहरा असर उस काल की सामाजिक व्यवस्था पर था। इन्हीं सभ्यताओं में से एक सभ्यता थी हड़प्पा सभ्यता, जिसे सिंधु घाटी सभ्यता भी कहा जाता है। यह 2500-1700 ईसा पूर्व तक थी और इसमें समाज, परिवार, धर्म और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण थी।
आज हम इस आर्टिकल में खुदाई के दौरान हड़प्पाकालीन सभ्यता के दौरान मिलने वाले अवशेषों के जरिए, महिलाओं से जुड़ी रोचक परंपराओं के बारे में बताने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें - जौ खिचड़ी से लेकर बैंगन भर्ता तक, ये व्यंजन थे इंडस वैली एरा में लोकप्रिय
पुरातत्व विभाग के मुताबिक, हड़प्पा काल के अवशेषों से पता चलता है महिलाओं को समाज में विशेष दर्जा मिला हुआ था। दरअसल, साल 1997 से 2000 के बीच हरियाणा के हिसार जिले के राखीगढ़ी में जब खुदाई हुई थी, तब एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि हड़प्पा सभ्यता में शवदाह के समय महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा जमीन मिलती थी। उस समय शवदाह के दौरान महिलाओं के शव के साथ बर्तन भी रखे जाते थे।
इसे भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं सिंधु नदी के उद्गम और इतिहास की कहानी
ASI के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर अमरेंद्र नाथ ने 12 सालों की रिसर्च के बाद एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि हड़प्पा काल में जब किसी महिला की मृत्यु उसके पति से पहले हो जाती थी, तो उसके गहनों को उसके शव के साथ ही दबा दिया जाता था। उस समय महिलाएं श्रम साध्य काम भी करती थीं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।