Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

छुट्टियों पर जा रही हैं तो ऐसे दे सकती हैं पौधों को पानी

अगर आप छुट्टियों पर जाने वाली हैं और इस बात को लेकर परेशान हैं कि पौधों को पानी कैसे दें तो हम आपको कुछ सिंपल तरीके बताएंगे जिससे आप पौधों को आसानी से पानी दे पाएंगी।   
Updated:- 2023-05-13, 09:00 IST
image

मौसम चाहे कोई भी हो आपको पौधों को पानी तो सभी मौसम में पर्याप्त देना चाहिए। लंबे वक्त तक पानी की कमी के चलते पौधे सूखकर झड़ जाते हैं। यही कारण है कि हर मौसम में पौधों की देखभाल करना और उचित मात्रा में पानी देना जरूरी होता है, लेकिन अगर आप छुट्टियों पर जा रही हैं तो पौधों को पानी देने के लिए बस कुछ हैक्स की मदद ले सकती हैं। 

1)गहराई से पानी देने के लिए करें ये काम 

गर्मियों की छुट्टियों पर बाहर जाने से पहले पौधों को अच्छी तरह पानी देना चाहिए। ऐसा करने से कुछ दिनों तक मिट्टी में नमी बनी रहती है। इससे 2 से 4 दिनों तक पौधे की पानी की जरूरत पूरी हो सकती है। इसके अलावा आपको बाहर जाने से पहले अपने पौधों को सीधी धूप से दूर रखना चाहिए। गर्मियों में पौधों को छांव में रखें या आप अपने गार्डन में शेड नेट लगा सकती हैं।

 इसे जरूर पढ़ें- बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए

2)वाटर क्रिस्टल का उपयोग करें 

tips to water plants when you are on vacation

आप मार्केट से या फिर किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट से वाटर स्टोरिंग क्रिस्टल खरीद सकती हैं। ये रंग-बिरंगे जेली की तरह होते हैं। इसमें कई गुना पानी स्टोर हो जाता है। इनको जब आप पौधों की मिट्टी में मिलाएंगी तो आपको पानी डालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह बॉल्स धीरे-धीरे करके मिट्टी में छोड़ती रहती हैं।

इस तरीके को अपनाकर भी आप पौधों को पानी दे सकती हैं और चिंता किए बगैर कुछ दिनों की छुट्टियों पर जा सकती हैं।(प्लांट्स की ग्रोथ के लिए जरूरी बातें)

3) पानी से भरा बर्तन रखें 

आप पानी से भरा मिट्टी का बर्तन पौधों के बगल में रख सकती हैं। इससे पौधों के आसपास का वातावरण ठंडा बना रहेगा और पौधे सूखेंगे नहीं। इसके अलावा आपको गमले की मिट्टी के ऊपर घास, सूखी लकड़ी की छाल, सूखे पत्ते आदि की एक परत बिछा देनी चाहिए और फिर पौधों को अच्छे से पानी देना चाहिए। मल्चिंग करने से पौधे की मिट्टी में ठंडक और नमी अधिक समय के लिए बनी रहती है। 

 इसे ज़रूर पढ़ें- अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब

तो अब जब भी आप छुट्टियों पर जाएं, तो इन आसान टिप्स को अपनाकर अपने पौधों को हरा-भरा बनाए रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।