वेल्क्रो को घर में इन पांच तरीकों से करें इस्तेमाल

वेल्क्रो एक बेहद ही कॉमन आइटम है। अक्सर बच्चों के स्कूल शूज या फिर छोटी गुड़िया की फ्रॉक में वेल्क्रो का इस्तेमाल किया जाता है। हम सभी ने कई जगहों पर कपड़ों या जूतों में वेल्क्रो लगी हुई देखी है। अक्सर लोग वेल्क्रो को बहुत अधिक तवज्जो नहीं देते हैं, जबकि यह बेहद ही काम की चीज है।
अमूमन लोग अपने घर को अधिक आर्गेनाइज करने के लिए या फिर घर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए मार्केट से तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स लेकर आते हैं। लेकिन अगर आपके घर में वेल्क्रो है तो यकीनन आप अपने काफी सारे पैसे आसानी से बचा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको वेल्क्रो के कुछ अमेजिंग आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगे-
केबल्स को करें आर्गेनाइज

यह वेल्क्रो का एक बेहद ही अमेजिंग यूज है, जो आपके घर के साथ-साथ वर्क टेबल को भी अधिक आर्गेनाइज करने में मदद करेगा। फोन की केबल्स से लेकर लैपटॉप के चार्जर व यूएसबी केबल्स तक कई तरह के वायर के कारण अक्सर वर्क टेबल फैली हुई नजर आती है। ऐसे में आप आवश्यकतानुसार वेल्क्रो लेकर केबल्स को मोड़कर उसे वेल्क्रो की मदद से आर्गेनाइज ढंग से रखें। इस तरीके से आपका स्पेस भी कम यूज होगा। आप इसी तरह अन्य इलेक्ट्रिक तारों व घर की अन्य केबल्स को भी आसानी से आर्गेनाइज कर सकती हैं।(अपनाएंगी यह ट्रिक्स तो आपस में नहीं उलझेंगी केबल्स)
इसे भी पढ़ें-गिफ्ट रैप को फेंके नहीं करें ये काम
रैपिंग पेपर को करें सिक्योर
यह भी एक तरीका है, जिससे वेल्क्रो को घर में इस्तेमाल किया जा सकता है। अक्सर लोग एक साथ रैपिंग पेपर लेकर आते हैं और गिफ्ट रैप करने के बाद बचा हुआ रैपिंग पेपर अक्सर यूं ही फटकर खराब हो जाता है। लेकिन अगर आपके पास वेल्क्रो हैं तो आप रैपिंग पेपर को फोल्ड करके उसे वेल्क्रो से सिक्योर करके अपने कैबिनेट में रख सकती हैं। इससे वह खराब नहीं होगा और आप जब चाहें उसे यूज कर सकती हैं।(इन अमेजिंग आइडियाज की मदद से करें गिफ्ट रैप)
कपड़ों को दें परफेक्ट लुक

कई बार ऐसा होता है कि शर्ट के बटन के बीच गैप काफी अधिक होता है या फिर जब आप कपड़े पहनते हैं तो यह परफेक्ट लुक नहीं देते हैं। ऐसे में आप उस गैप को फिल करने के लिए या फिर कपड़ों में थोड़ी-बहुत फिटिंग या एडजेस्टमेंट करने के लिए वेल्क्रो का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो कुशन कवर या सोफा कम बेड कवर में भी वेल्क्रो यूज करें।हैंडबैग की प्रॉब्लम करें फिक्स
हैंडबैग की प्रॉब्लम करें फिक्स

अगर आपका हैंडबैग पुराना हो चुका है और उसकी जिप अब काम नहीं करती है तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर आप चाहें तो वेल्क्रो की मदद से अपने हैंडबैग की शेल्फ लाइफ को कुछ दिन के लिए और बढ़ा सकती हैं। बस आप बैग के दोनों किनारों पर वेल्क्रो स्टिच करें और बस आपका बैग एकबार फिर से इस्तेमाल करने के लिए रेडी है।(पेपर क्लिप्स को घर में इन अमेजिंग तरीकों से करें इस्तेमाल)
इसे भी पढ़ें-हेयर टाई का इन अमेजिंग तरीकों से भी किया जा सकता है इस्तेमाल, जानिए
बच्चों को बार-बार कैबिनेट खोलने से रोकें
अक्सर बच्चों की यह आदत होती है कि वे अलमारी या कैबिनेट को बार-बार खोलते हैं। भले ही आप उन्हें कितना भी मना करें, लेकिन वे आसानी से नहीं मानते हैं। ऐसे में आप उन्हें मना करने के स्थान पर यह ट्रिक अपनाएं। आप अपनी कैबिनेट में कुछ एक्स्ट्रा स्ट्रांग वेल्क्रो फिक्स करें। यह आपकी कैबिनेट को अतिरिक्त सपोर्ट देगा और फिर आपका बच्चा इसे बार-बार नहीं खोल पाएगा।
तो अब आप वेल्क्रो का इस्तेमाल किस-किस तरह करना पसंद करेंगी? अपनी राय हमारे साथ कमेंट सेक्शन में अवश्य शेयर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।