इन अमेजिंग आइडियाज की मदद से करें गिफ्ट रैप

गिफ्ट अपना प्यार दर्शाने का एक आसान तरीका है। कभी किसी खास मौके पर तो कभी यूं ही, हम अपनों को गिफ्ट देना पसंद करते हैं। गिफ्ट आपके मन की भावनाओं को भी सामने वाले व्यक्ति तक पहुंचा देता है और कुछ ऐसी बातों को भी, जिसे शायद शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल हो। लेकिन जब आप किसी को गिफ्ट दे रहे हैं तो कोशिश करें कि उसे देने का तरीका भी अलग हो। मसलन, आप सिर्फ एक अलग गिफ्ट को ही ना दें, बल्कि उसे रैप करने का तरीका भी बेहद मनमोहक होना चाहिए।
आमतौर पर, लोग गिफ्ट को रैप करने के लिए कलरफुल रैपिंग पेपर की मदद लेते हैं। लेकिन अगर आपके पास रैपिंग पेपर नहीं है या फिर आप रैपिंग पेपर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कुछ अन्य आइटम्स की मदद से भी गिफ्ट को रैप कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ कुछ अमेजिंग गिफ्ट रैपिंग आइडियाज शेयर कर रहे हैं-
अखरोट से करें ज्वैलरी की पैकिंग

अगर आप किसी को कोई पेंडेंट या स्टड गिफ्ट कर रहे हैं तो ऐसे में उसकी पैकिंग के लिए अखरोट के छिलके की मदद ली जा सकती है। ज्वैलरी गिफ्ट बॉक्स बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी।
- खाली अखरोट का खोल
- गोल्ड एक्रिलिक पेंट
- पेंट ब्रश
- कॉटन
- रिबन
ऐसे बनाएं
- सबसे गिफ्ट बॉक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक खाली अखरोट के खोल के अंदर ऐक्रेलिक पेंट से पेंट करें।
- अब आप खोल के अंदर कॉटन या फेल्ट का एक छोटा सा टुकड़ा रखें।
- फिर अपनी ज्वैलरी को अखरोट के टुकड़े पर रखें।
- अखरोट के खोल को वापस एक साथ रखें।
- अब, उसके चारों ओर एक रिबन बांधें और सजाएं।
इसे भी पढ़ें: एपॉक्सी रेजिन से अपनी फेवरेट चीजों को कुछ इस तरह दें नया लुक
बल्ब से करें गिफ्ट रैपिंग

पुराने बल्ब और स्ट्रिंग भी आपकी गिफ्ट रैपिंग को एक यूनिक लुक देने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको बेहद कम चीजों की जरूरत होगी।
- पुराना बल्ब
- कैंडी
- सजावटी स्ट्रिंग या रिबन
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले ओल्ड बल्ब को खोलें।
- अब इसमें से तारों और फिलामेंट को अंदर से हटा दें।
- इसे अच्छी तरह उल्टा करके साफ कर लें।
- अब इस कैंडी व अन्य आइटम्स से भारें।
- अब इसके बेस को फिर से जोड़ें।
- इसके बाद, सजावटी स्ट्रिंग या रिबन का एक टुकड़ा थ्रेड करें।
- अपने गिफ्ट के चारों ओर स्ट्रिंग या रिबन बांधें।
- आपका यह छोटा सा कदम आपके गिफ्ट को और भी अधिक इंटरस्टिंग बनाएगा।
इसे भी पढ़ें: अपनी टेबल को दें एक नया लुक, बनाएं मोज़ेक टेबल टॉप
कॉटन स्वैब से करें गिफ्ट पैकिंग

अगर आप अपने गिफ्ट को एक यूनिक तरीके पैक करना चाहती हैं तो ऐसे में कॉटन स्वैब की मदद ले सकती हैं।
- क्राफ्ट ग्लू
- कॉटन स्वैब
- छोटी स्टायरोफोम गेंद
- कलरफुल स्ट्रॉ
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले अपने गिफ्ट को किसी चमकीले गिफ्ट रैपर की मदद से रैप करें।
- अब बारी आती है इसे थोड़ा यूनिक टच देने की। इसके लिए आप स्टायरोफोम बॉल को आधा काटें।
- अब ग्लू की मदद से इसे चिपका दें।
- कई कॉटन स्वैब के 1 तरफ से गद्देदार सिरों को काटें।
- कॉटन स्वैब के कटे हुए हिस्सों को स्टायरोफोम बॉल में डालें जिसे आपने गिफ्ट बॉक्स से चिपकाया था।
- अब स्टेम बनाने के लिए स्टायरोफोम बॉल के नीचे रैपिंग पेपर पर एक रंगीन स्ट्रॉ चिपकाएं।
- यह एक बेहद ही यूनिक तरीका है अपने गिफ्ट को रैप करने का, जो हर किसी को बेहद पसंद आएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।