दो दोस्तों के बीच संवाद-'अरे हम गलत दिशा में जा रहे हैं। नहीं, हम सही दिशा में जा रहे हैं। ये कैसे तय कर लिया कि हम सही दिशा में जा रहे हैं?' आप भी कभी न कभी कहीं घूमने के लिए किसी नए स्थान पर गए होंगे तो दिशा को लेकर ज़रूर कंफ्यूज हुए होंगे कि हम सही दिशा में जा रहे हैं या फिर गलत दिशा में। कई बार तो गूगल मैप से मालूम कर लेते हैं लेकिन, किसी जगह इंटरनेट न होने पर कंपस ही काम आता है।
जी हां, अगर आप गलत दिशा में जा रहे हैं तो मोबाइल में मौजूद डिजिटल कंपस की मदद से सही दिशा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ बेसिक टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से सही दिशा की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
कंपास क्या होता है?
कंपस का कैसे इस्तेमाल करने से पहले ये जान लेते हैं कि कंपस होता क्या है? कंपस एक यंत्र होता है जिसके ऊपर N यानी नॉर्थ पोल, S यानि साउथ पोल, E यानी ईस्ट पोल, W यानी वेस्ट पोल लिखे होते हैं और ये 360 डिग्री का एक सर्कल बनाते हैं। कंपस के अंदर एक चुम्बकीय सुई होती है और चुंबकीय सुई को कंपस में कुछ इस तरह लगाया जाता है कि वो अपनी जगह घूमती रहे और दिशा की जानकारी देती रहे।
अगर बात करें मोबाइल में मौजूद कंपस के बारे में तो उसे डिजिटल कंपस कहते हैं। जिस तरह से एक साधारण कंपस कार्य करता है ठीक वैसे ही मोबाइल में मौजूद कंपस भी कार्य करता है। इसमें भी N, S, W और E सूचक चिन्ह होते हैं। इसके अलावा SE दक्षिण–पूर्व, NE उत्तर –पूर्व, SW दक्षिण –पश्चिम और NW उत्तर –पश्चिम दिशा भी प्रदर्शित होता है।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में इन्वर्टर का ऐसे रखें ख्याल, बैटरी भी नहीं होगी जल्दी ख़राब
मोबाइल में दिशा का पता लगाना
अगर आप मोबाइल से दिशा का पता लगाना चाहते हैं तो आप आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके लिए आप प्ले स्टोर से कंपस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। कई मोबाइल में ये पहले से ही मौजूद रहता है। अगर आप दूर पहाड़ियों में घूमते-घूमते रास्ता भटक गए हैं तो मोबाइल कंपस से आप सही दिशा का आसानी से पता लगा सकती हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले कंपस को अपनी हथेली पर फ़्लैट रखें और हथेली को अपने सीने के सामने रखें।
- अब जिस दिशा में आप जा रहे हैं उस दिशा की तरफ कंपस को रखें।
- अगर आप नार्थ की ओर जा रहे हैं तो चुम्बकीय सुई नार्थ की तरफ अपने आप मुड़ जाएगी।
- अगर आप दक्षिण-पूर्व की ओर जा रहे हैं तो चुम्बकीय सुई दक्षिण-पूर्व की तरफ अपने आप मुड़ जाएगी।
- इसी तरह आपको जिस दिशा में जाना है उस दिशा में घूम जाए और कंपस को उसी दिशा की तरफ रखें।
रात में कैसे मालूम करें सही दिशा
दिन में तो कम लेकिन रात के समय सही दिशा की जानकारी प्राप्त करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में आप कंपस की मदद से सही दिशा की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। अगर आपको रात में दिशा का पता लगाना है तो आप चंद्रमा को देखकर सही दिशा का पता लगा सकते हैं। आपको बता दें कि चंद्रमा हमेशा पूर्व दिशा में उदय होता है और पश्चिम दिशा की तरफ अस्त होता है।(दुर्भाग्य से छुटकारा पाने के उपाय)
ऐसे में मोबाइल कंपस को पूर्व या पश्चिम दिशा में रखकर आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि हमें किस दिशा में जाना चाहिए और किस दिशा में नहीं जाना है। इसी तरह उत्तर और दक्षिण दिशा का पता आप आसानी से लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:दुनिया के इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, कीमत 50 से भी कम
कंपस का क्या है इतिहास?
कंपस क्या है? कैसे इस्तेमाल करते हैं आदि चीजें आप जान गए हैं तो अब जान लेते हैं कि कंपस का इतिहास क्या है। कंपस का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। कहा जाता है कि सबसे पहले दिशा सूचक (दिक्सूचक) का अविष्कार चीन के हान राजवंश ने किया था। कहा जाता है कि एक बड़ी चम्मच जैसी चुम्बकीय वस्तु थी जो कांस की तस्तरी पर मैग्नेटाइट अयस्क को बिठा कर बनाई गई थी। एक अन्य कहानी ये है कि प्रथम विश्व युद्द में इसे खूब इस्तेमाल किया जाता था। सोवियत आर्मी के लोग भी घड़ी की जगह इस कंपस यंत्र को कलाई में बांधकर इस्तेमाल करते थे।(दुनिया के सबसे महंगे पक्षी)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों