दुनिया के सबसे महंगे पक्षियों के बारे में जानें

आसमानों में उड़ान भरते पक्षी आजाद ख्याल का प्रतीक होते हैं, यही वजह है कि पक्षी हर किसी को बेहद खूबसूरत लगते हैं। 
Updated:- 2022-04-01, 16:52 IST
image

पक्षी हर किसी को बेहद आकर्षक लगते हैं, यही वजह है कि लोग जानवरों के अलावा खूबसूरत इन्हें भी पालने का शौक रखते हैं। पक्षियों की आवाज घर में एक पॉजिटिविटी बनाकर रखती है और ये देखने में बेहद कलरफुल और खूबसूरत लगते हैं।  

आजकल घरों में लोग अलग-अलग तरह के पक्षियों को पालते हैं। हालांकि दुनिया में कुछ पक्षी ऐसे भी हैं, जिनकी कीमत बहुत ज्यादा है। ऐसे में आम इंसान इन पक्षियों को अफोर्ड नहीं कर सकता है। आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया के सबसे महंगे पक्षियों के बारे में बताएंगे। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन रंग बिरंगे एक्सपेंसिव पक्षियों के बारे में- 

रेसिंग पिजन- 

Expensive Birds in the World

दुनिया में सबसे महंगे पक्षी रेसिंग पिजन होते हैं। ये आम कबूतरों से काफी अलग होते हैं, इसलिए इनकी कीमत अन्य पक्षियों के मुकाबले सबसे ज्यादा होती है। पहले के समय में रेसिंग पिजन का इस्तेमाल राजाओं और सेनाओं के बीच संदेश पहुंचाने के लिए किया जाता था, मगर आज इनका इस्तेमाल कबूतर रेसिंग के लिए किया जाता है। हालांकि इस तरह के खेल में कबूतरों की जान को काफी खतरा होता है। बता दें, कि रेसिंग पिजन की कीमत 90,900 डॉलर से लेकर 1.4 मिलियन डॉलर तक है, भारतीय रूपये में इनकी कीमत करीब 76,00,000 लाख के बराबर है।

अयम सेमानी चिकन- 

महंगे पक्षियों की इस लिस्ट में चिकन की प्रजाति भी आती हैं। यह काले और हरे रंग का बेहद खूबसूरत मुर्गे होते हैं, जो इंडोनेशिया देश में पाया जाते हैं। बता दें कि इस चिकन की कीमत करीब 25,000 डॉलर है, जो कि अपने आप में एक महंगी कीमत है।

इसे भी पढ़ें- यूक्रेन देश से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में जानें

ब्लैक पाम कॉकटू- 

Expensive Birds

ब्लैक पाम कॉकटू एक लंबे आकार का पक्षी होता है। इस पक्षी के सिर पर रंग-बिरंगे पंख और लाल धब्बे होते हैं। बता दें कि यह खूबसूरत पक्षी मुख्य रूप से न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के वर्षा वनों में पाए जाते हैं। यह पक्षी बेहद निडर और चतुर होते हैं। दुनिया भर में इनकी कीमत करीब 16,000 डॉलर है।

जलकुंभी- 

Most Expensive Birds in the World

यह पक्षी एक प्रकार का तोता होता है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला तोता माना जाता है। बता दें कि जलकुंभी दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है और इस पक्षी का आकर्षक नीला रंग, इसे और भी खास बनाता है। इस खूबसूरत तोते की कीमत लगभग 40,000 डॉलर के आसपास है, जिसे आम इंसान पालतू जानवर के तौर पर नहीं खरीद सकता है। 

इसे भी पढ़ें- जानिए, पालतू किस तरह बेहतर बना सकते हैं आपकी लाइफस्टाइल

टूकेन -

Most Expensive Birds

यह बेलीज देश का राष्ट्रीय पक्षी है। हालांकि इस पक्षी को पालना कई देशों में बैन है, इसे पालने के लिए आपके पास लाइसेंस होना बेहद जरूरी है। बता दें कि इस पक्षी की कीमत करीब 9,500 डॉलर है और इसे पालने के लिए कई सारी फॉर्मेलिटीज करनी पड़ती हैं। इस कारण इसे आम लोग नहीं खरीद सकते हैं।

गुलाबी राजहंस- 

राजहंस को पालना गैरकानूनी नहीं है, मगर इनका मालिक बनने के लिए लाइसेंस की जरूरत पड़ती है। बता दें कि ये पक्षी देखने में बेहद गुलाबी रंग के होते हैं, जो कि देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस राजहंस की कीमत करीब 1,500 डॉलर है। हालांकि ये कीमत में इतने महंगे नहीं हैं, जितना कि इनके लाइसेंस को तैयार करने में मेहनत लगती है।

 

तो ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे पक्षी, जो कीमत में काफी महंगे हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल में  अगर पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारी के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। 

Image credit- Google Searches

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।