नारियल के छिलके से निकलने वाले भूसे को फेंक देते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे

नारियल का छिलका, जिसे कोकोनट हस्क के नाम से भी जाना जाना जाता है। नारियल के छिलके का इस्तेमाल लोग घरों में कई तरीके से करते हैं। चाहे सूखा हो या गीला,हर तरह से इसका इस्तेमाल किया जाता है। नारियल तेल भी कई गुणों से भरपूर होता है।
नारियल के छिलके का पाउडर साबुन और स्क्रब बनाने में भी होता है। लेकिन इसके लिए कई तरह प्रोसेस को फॉलो करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके छिलके से लेकर उसकी भूसी का भी इस्तेमाल घर में आसानी से कैसे हो सकता है। आप जब भी नारियल छिलने बैठते होंगे, तो आपने देखा होगा कि इसमें से बहुत सारी भूसी गिरने लगती है। आखिर इसका इस्तेमाल पौधों में कैसे किया जा सकता है, इसके बारे में आप इस आर्टिकल में विस्तार से पढ़ सकते हैं।
नारियल के छिलके की भूसी का इस्तेमाल कैसे करें? (Cocopeat Use For Plants)

नारियल के छिलके से निकलने वाली भूसी जिसे आप कोकोपीट के नाम से भी जानते होंगे, इसकी मदद से पौधों का विकास बेहतर होता है। अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वह पौधों के विकास के लिए मार्केट से रासायनिक उर्वरक खरीदते हैं, लेकिन ये आपक उर्वरक आपके पौधों कुछ दिनों के लिए तो हरा-भरा रख लेंगे, लेकिन जल्दी खराब हो जाते हैं।
अगर आप घर पर प्राकृतिक खाद बनाना चाहते हैं, तो आपको कोकोपीट का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नारियल उर्वरक में नाइट्रोजन, फास्फोरस, तांबा, जस्ता और पोटेशियम होता है। यह पौधों को पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे वह हरे-भरे रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- काले पड़ गए हैं तुलसी के पत्ते, तो इन टिप्स की मदद से फिर से बनाएं हरा-भरा
नारियल की भूसी से खाद कैसे तैयार करें

- इसके लिए सबसे पहले आपको छिलके को नारियल से उतारना है।
- अब एक पेपर रखें और छिलके में से भूसी को पूरी तरह से छाड़ लें।
- अब इस भूसी को एक मिक्सर बाउल में डालें और इसका अच्छे पाउडर बना लें।
- पाउडर बनाने के बाद इसे एक कटोरे में निकाल लें।
- इसके बाद आपको इसमें पानी मिलाना है।
- ध्यान रखें कि आपको पानी की मात्रा उतनी रखनी है जिससे यह गाढ़ा हो जाए।
- अब आप इसे धूप में सूखने के लिए रख दें।
- धूप में सुखाने के बाद अब आप इसे मिट्टी में मिला सकते हैं।
- पौधों में ग्रोथ के लिए करें ये काम, इसमें मौजूद पोषक तत्व पत्तियों को हमेशा हरा रखेंगे।
इसे भी पढ़ें- तुलसी के पौधे को तेज धूप से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।