भिंडी के पौधे में बिल्कुल नहीं आ रहे हैं फूल और फल? जड़ के पास डालें 10 रुपये वाली बस एक चीज

Bhindi ki Paidawar Kaise Badhaye: मौसमी सब्जी होने के बावजूद भी भिंडी की बेल पर जब फूल और फल बहुत कम आते हैं, तो इससे मूड खराब हो जाता है। यह हर गार्डनिंग लवर के लिए निराशाजनक बात होती है। अगर आपने भी अपने घरों में भिंडी की बेल लगा रखी है, पर उससे आपको भरपूर सब्जी नहीं मिल पा रही है, तो अच्छी पैदावार के लिए पौधे को सही पोषण देना बेहद जरूरी है। भिंडी के पौधे की देखभाल के लिए इसमें अच्छी खाद डालना बेहद जरूरी है। इसके लिए अक्सर लोग महंगे खाद या केमिकल का इस्तेमाल करने के बारे में सोचती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आप घर की चीजों से और बेहद कम खर्च में ही केमिकल मुक्त होममेड खाद बनाकर भिंडी के पौधे में डाल सकती हैं। आपको बता दें कि आपकी रसोई में ही एक ऐसी सस्ती और जादुई चीज मौजूद है, जिसे बस जड़ के पास डालने से आपकी भिंडी की बेल फूलों और फलों से लद सकती है। यह एक ऐसा देसी जुगाड़ है, जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा और पौधे को जरूरी पोषक तत्व भी देगा, जिनकी उसे सख्त जरूरत है। तो आइए, हम आपको 10 रुपये वाली एक चीज और इसके इस्तेमाल के बारे में बताते हैं, जिससे आप बेल से ढेर सारी ताजी भिंडी पा सकती हैं।
भिंडी के पौधे में डालें 10 रुपये वाली यह चीज
भिंडी के पौधे को हरा-भरा बनाने के लिए आप इसमें 10 रुपये वाली सरसों की खली और प्याज के छिलके से खाद बनाकर डाल सकती हैं। सरसों की खली, एक बेहतरीन जैविक खाद है जो नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम (NPK) तीनों से भरपूर होती है। यह मिट्टी को उपजाऊ बनाती है और पौधों के समग्र विकास को बढ़ावा देती है, जिससे फूल और फल खूब आते हैं। प्याज के छिलकों में पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। ये पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और फलों के विकास में मदद करते हैं।
भिंडी के लिए होममेड खाद बनाते वक्त जरूरी है ये सामग्री
- सरसों की खली: 50 ग्राम (लगभग 2 मुट्ठी)
- प्याज के छिलके: 1-2 प्याज के छिलके (जितने उपलब्ध हों)
- पानी: 1 लीटर
- एक ढक्कन वाला बर्तन या बाल्टी
इसे भी पढ़ें- टमाटर, भिंडी के अलावा बारिश में उगाएं ये सब्जियां, मानसून में बाहर जाने की नहीं होगी जरूरत
भिंडी की पैदावर बढ़ाने के लिए कैसे बनाएं होममेड खाद?
- आप इन दोनों चीजों को मिलाकर एक शक्तिशाली तरल खाद बना सकती हैं, जो भिंडी के पौधे के लिए बहुत प्रभावी साबित हो सकती है।
- एक बर्तन या बाल्टी में सरसों की खली और प्याज के छिलके डालें।
- इसमें 1 लीटर पानी मिलाएं।
- बर्तन को ढक्कन से ढक दें और इसे 3 से 5 दिनों के लिए किसी गर्म जगह पर (सीधी धूप में नहीं) रखा रहने दें।
- इस मिश्रण को हर दिन एक बार लकड़ी की छड़ी से अच्छी तरह से हिलाते रहें। यह फर्मेंटेशन प्रक्रिया को तेज करेगा।
- 3-5 दिनों के बाद, आप इस घोल को छान सकती हैं ताकि ठोस पदार्थ अलग हो जाएं। ठोस पदार्थ को आप बाद में सीधे पौधे की जड़ों के पास मिट्टी में मिला सकती हैं या कंपोस्ट में डाल सकती हैं। छना हुआ तरल ही आपकी खाद है।
इसे भी पढ़ें- Rooftop Garden: भिंडी के पौधों में लग रही हैं सफेद मक्खियां, इलाज के लिए अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे
भिंडी के पौधे में खाद कैसे डालें?
- तैयार तरल खाद काफी गाढ़ी और शक्तिशाली होती है। इसे सीधे इस्तेमाल करने से पहले पतला करना बहुत जरूरी है।
- 1 भाग खाद को 3-4 भाग पानी के साथ मिलाएं। घोल डालने से पहले सुनिश्चित करें कि भिंडी के पौधे की मिट्टी हल्की नम हो, सूखी न हो।
- अब पतला किया हुआ घोल भिंडी के पौधे की जड़ों के पास मिट्टी में डालें। छोटे पौधे के लिए लगभग 1/2 कप और बड़े या स्थापित पौधे के लिए 1 कप घोल पर्याप्त होगा।
- इस खाद का प्रयोग आप हर 15-20 दिन में एक बार कर सकती हैं, खासकर जब पौधे में फूल आने लगें या आप फलने की उम्मीद कर रही हों।
इसे भी पढ़ें- भिंडी के पौधे में नहीं आ रही एक भी कली, इस सस्ती-सी चीज का डालें घोल...तेजी से बढ़ सकती है ग्रोथ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
- भिंडी की अच्छी पैदावार के लिए क्या करें?
- भिंडी के पौधे की अच्छी पैदावर के लिए जरूरी है कि इसके जड़ के पास बलुई दोमट मिट्टी रहे। इसके लिए उचित खाद और उर्वरक की मात्रा समय पर दी जानी चाहिए, साथ ही कीट और रोग नियंत्रण के लिए उचित उपाय भी किए जाने चाहिए।
- भिंडी की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?
- भिंडी के पौधों में पोषक तत्वों की कमी या मिट्टी के असंतुलन से फूल झड़ने लगते हैं। इसमें जरूरी पोषक तत्व देकर पौधों को मजबूत बना सकते हैं। ऐसा करने से उत्पादन में बढ़ोतरी तो होगी ही, साथ में आप पूरे सीजन ताजी भिंडियों की सब्जी खा सकते हैं।
- भिंडी में कौन सा खाद डालना चाहिए?
- भिंडी की अच्छी फसल के लिए आप गोबर की खाद, डीएपी, यूरिया, और पोटाश का उपयोग कर सकते हैं। ध्यान रहे यूरिया को 30-40 दिन के अंतराल में दो भागों में डालना असरदार होता है। वहीं, गोबर और पोटाश को आप मिट्टी में डायरेक्ट मिला सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।