मुरझाने लगी हैं शिवजी के प्रिय पौधे शमी की पत्तियां? किचन की इन 2 पीली चीजों से बनाएं फिर से हरा-भरा

Shami plant take care tips: अगर आपके घर में लगे भोलेनाथ के प्रिय पौधे शमी के पौधे की पत्तियां मुरझाने लगी हैं और आप उनको सावन आने से पहले हरा-भरा देखना चाहती हैं, तो आज हम आपको दो ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं। जिनको शमी के प्लांट में डालते ही वो ठीक हो सकता है।
Natural remedies for yellow Shami leaves

Gardening Tips: शमी का पौधा भगवान शिव और शनि देव का प्रिय पौधा है। इस पौधे की पत्तियां और फूल शिवजी पर चढ़ाएं जाते हैं। शमी के पौधे का धार्मिक और वास्तु दोनों के अनुसार महत्व बताया गया है। घर में इस पौधे के लगने से सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसे में अधिकतर घरों में आज यह प्लांट आपको देखने को मिल जाएगा। इस पौधे की पत्तियां काफी छोटी-छोटी होती हैं। शमी के प्लांट को ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं होती है। ऐसे में यह कम धूप और पानी में भी पनप जाता है।

यदि आपके घर में अभी तक शमी का पौधा नहीं लगा है, तो बारिश के मौसम में आप इसे लगा सकती हैं। वहीं अगर लगा हुआ है और उसकी पत्तियां पीली पड़ने या फिर मुरझाने लगी हैं, तो आपको थोड़ा सा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आज हम इस लेख में आपको दो चीजों के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको आप शमी के पौधे में डालकर सावन से पहले सूखे हुए पौधे को हरा-भरा बना सकती हैं। इन चीजों को आपको बाहर से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि यह आपको किचन में मिल जाएंगे।

शमी की पत्तियों को हरा-भरा कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • हल्दी पाउडर
  • सरसों दाना (राई)
  • कॉकपिट
  • गोबर या नीम की खाद

शमी के पौधे में डालने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले सरसों के दाने किसी बर्तन में लेकर साफ कर लेने हैं।
  • अब इन्हें ब्लेंडर जार में डालकर हल्का दरदरा पीस लें।
  • इसे एक बर्तन में निकालें और साथ ही आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर इसे मिक्स करें।

gardening tips

  • अब आपको बाजार से कॉकपिट लाकर उसको चूरा कर लेना है।
  • कॉकपिट में आपको नीम या गोबर की खाद लेकर मिक्स कर देनी है।
  • कभी भी खाली कॉकपिट को प्लांट्स में नहीं मिक्स किया जाता है।
  • अब आपको शमी के पौधे की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करनी है।
  • गुड़ाई के बाद आप सबसे पहले मिट्टी में हल्दी और सरसों के पाउडर वाला मिश्रण इसमें चारों ओर डाल दें।
  • फिर आपको थोड़ी मिट्टी ऊपर से डालकर ढक देना है।
  • इसके बाद आपको मिट्टी में ऊपर की तरफ कॉकपिट और गोबर या नीम की खाद वाला मिश्रण मिलाना होगा।

shami plant growth tips

  • अब मिट्टी को हाथ की मदद से थोड़ी ऊपर नीचे कर दें और साथ ही पानी भी थोड़ा डालें।
  • आखिर में आपको शमी के पौधे से सूखी हुई और पीली हो चुकी पत्तियों को काटकर अलग कर देना है।

शमी के पौधे में सरसों, हल्दी और कॉकपिट के फायदे

  • सरसों और हल्दी डालने से आपके शमी के पौधे में कुछ दिन के भीतर नई पत्तियां आ सकती हैं।
  • साथ ही हल्दी एक एंटीफंगल गुण बारिश का मौसम में पौधे को खराब होने से बचाएंगे।
  • वहीं कॉकपिट से आपके पौधे में नमी बनी रहेगी इससे आपको हर दिन पानी देने की जरूरत नहीं रहती है।
  • गोबर और नीम की खाद शमी के प्लांट की ग्रोथ और उसे हरा-भरा बनाए रखने के लिए बेहतर माने जाते हैं।
  • सरसों में मौजूद नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश जैसे पोषक तत्व पौधे की जड़ों को मजबूत बनाते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/herzindagi/Meesho

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • शमी के पौधे की पत्तियां सूखने पर कैसे हरा बनाएं?

    शमी के पौधे की पत्तियां सूख जाने पर आप मिट्टी में हल्दी और पीली सरसों को पीसकर मिलाएं।
  • शमी के पौधे की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?

    शमी के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए पत्तियों की हर महीने कटाई-छटाई करें और मिट्टी में नीम की खली मिलाएं।