herzindagi
reuse of old sofa cover

बिना पैसे खर्च किए पुराने सोफा कवर से बनाएं ये कमाल की चीजें

सोफा कवर कुछ समय के बाद पुराना लगने लगता है। ऐसे में आप नया सोफा कवर खरीद कर लाती होंगी, लेकिन आप पुराने सोफा कवर को फेंकने की बजाए उन्हें रियूज कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-28, 15:45 IST

पुराने सोफा कवर का आप कई चरह से यूज कर सकती हैं। आप सोफा कवर से घर सजाने से लेकर टेबल के कवर तक को खुद से ही बना सकती हैं। इसके लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। चलिए जानते हैं कि पुराने सोफा कवर का आप कैसे यूज कर सकती हैं। 

पुराने सोफा कवर से कैसे बनाएं टेबल कवर? 

hacks to reuse old sofa cover

पुराने सोफा कवर से आप टेबल कवर बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको एक छोटी टेबल के साइज को ध्यान में रखना होगा। पुराने सोफा कवर्स में जो भी हिस्से छोटे हैं उन्हें अलग कर लें। इसके बाद आपको दो कवर्स के कोनों को एक साथ रखकर सिल देना होगा। इसके बाद आपको एक टेबल कवर को इस कवर के ऊपर रखना होगा। फिर आपको जिस साइज में टेबल कवर है उसी साइज को पुराने कवर को कट करना होगा और साइड से उसे इस प्रकार सिलना होगा जिससे वह टेबल को कवर कर सके। इसके बाद किसी भी छोटी टेबल के ऊपर आप इस कवर को रख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ेंःदूध का खाली पैकेट है बड़े काम की चीज, फेंकने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल

पुराने सोफा कवर से कैसे बनाएं कारपेट? 

how to reuse old sofa cover

कारपेट बनाने के लिए आपको पुराने सोफा कवर के उन हिस्सों को चुनना होगा जो बड़े साइज के होते हैं। इसके बाद आपको उन हिस्सों को हटाना है जिस पर सिलाई हुई है। इसके बाद दोनों बड़े कवर को एक साथ सिल दीजिए। फिर आपको एक बेडशीट को इसके ऊपर रखना होगा और उसे इसके नीचे वाले भाग में सिल दीजिए। इसके बाद आपको एक पुरानी साड़ी की लेस को इसके बॉर्डर पर लगा दें और इसे सिलाई मशीन की मदद से सिल लीजिए। इसके बाद आप इस कारपेट को आसानी से यूज कर पाएंगी। 

 इसे भी पढ़ेंःपुराने फोन कवर्स को इन पांच तरीकों से भी किया जा सकता है रियूज, जानिए

पुराने सोफा कवर से कैसे बनाएं बैग? 

पुराने सोफा कवर के बड़े वाले भाग को अलग कर लें। इसके बाद इसके दोनों साइड को ऊपर और नीचे से सिल दीजिए। ऐसा करने के बाद आपको इसे बस एक तरफ से ही खुला हुआ रखना है। फिर आपको एक छोटे रिबन को कवर के दोनों हिस्सों की तरफ बांधना होगा। ऐसा करने के बाद इसे बैग की तरह यूज कर सकती हैं। 

इन तरीकों से आप पुराने कवर को रियूज कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

यह विडियो भी देखें

 

 

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।