अचार के डिब्बे में लग गए है गंदे दाग, जानें इसे साफ करने का आसान तरीका

क्या आपके भी अचार के डिब्बों में लग गए है दाग, तो इसे साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीकें।

 
cleaning easy tips

सभी के घर अचार बनता है। हम अचार को लंबे समय तक डिब्बों में स्टोर करके रखते है। ऐसे में कई बार डिब्बों में दाग- धब्बे लग जाते है। जिसे समय- समय पर साफ करना काफी ज्यादा जरुरी होता हैं। गंदे दाग के कारण अचार का डिब्बा खराब हो जाता है। कई बार हम खुद गंदे हाथ से डिब्बों को खोल देते है। जिसके कारण हमारे हाथ में लगा गंदा डिब्बों पर लग जाता है। जिससे डिब्बें खराब हो जाते है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि अचार के प्लास्टिक या फिर कांच के बर्तन को किस तरीके से करें साफ। प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल करना जितना आसान होता है उतना ही मुश्किल उसकी सफाई करना होता है। अगर बात कांच की करें तो एक गलती से हमारा कांच का जार टूट सकता है। चलिए जानते हैं इसे साफ करने का आसान तरीका।

गर्म पानी और नमक से करें सफाई

pickle

आप चाहे तो गर्म पानी में नमक मिलाकर भी डिब्बों की सफाई कर सकते है। इससे आपका डिब्बा मिनटों में साफ हो जाएंगा। इसके लिए आपको करना र्सिफ इतना है कि आप नार्मल पानी को गर्म कर ले। इसके बाद गर्म पानी में नमक मिलाएं। फिर अचार के डब्बों को खाली करके आप 20 मिनट के लिए इस पानी में डालकर रख दे। डिब्बा प्लास्टिक का हो या फिर कांच का इससे आसानी से साफ हो जाएंगा।

इसे जरूर पढ़ें-घर की सफाई में काम आएंगे ये 'क्विक और सेफ' क्लीनिंग हैक्स, आप भी करें ट्राई

बेकिंग सोडा करेगा मदद

अगर आप डिब्बों को बाहर से साफ करने के साथ ही चाहते हैं की इसकी सफाई अदंर से भी करें तो आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए 1 कप पानी और 2 चम्मच बेकिंग सोडा। इन दोनों चीजों को मिलाकर एक लिक्विड तैयार कर लें। फिर इस लिक्विड की मदद से आप कांच या प्लास्टिक के डिब्बों की सफाई आसानी से कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-गंदे डिब्बों को साफ करने के लिए अपनाएं ये हैक्स, लगेंगे नए जैसे

कपड़े से करें साफ

आप इसे हर महिने एक बार गीले कपड़े की मदद से भी पोछ सकते है। ऐसा करने से आपका डिब्बा ज्यादा गंदा नही होगा। कई बार डिब्बों को लंबे समय तक रखने से भी यह धूल से गंदे हो जाते है। ऐसे में इसकी सफाई समय- समय पर करना जरुरी होता है। ताकि धूल के कारण आपका हिब्बा खराब न हो।

इन क्लिंग हैक्स की मदद से आप आसानी से डिब्बों की सफाई कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit : Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP