बरसात के पानी से स्टील के गेट में लग गई है जंग? 5 मिनट में चमका सकता है यह 1 घोल

how to remove rust from steel gate: यदि बारिश के मौसम में आपका भी सुंदर सा स्टील का गेट जंग लगने की वजह से खराब हो गया है, तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक होममेड घोल बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपका गेट मिनटों में चमक सकता है।
metal rust removal

बारिश होने पर मौसम तो सुहावना हो जाता है, लेकिन इसके अलावा बहुत काम भी खराब होने लगती हैं। इसी मौसम में हमें बहुत सी चीजों की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। अन्यथा वो खराब होने लगती हैं। दरअसल, बारिश का पानी अम्लीय होने की वजह से यह स्टील और लोहे की चीजों में जंग लगने का कारण बन जाता है। जिसके चलते हमें मानसून आते ही धातु की चीजों की ज्यादा हिफाजत करनी पड़ती है। बारिश का पानी स्टील और लोहे की धातु का दुश्मन होता है। ऐसे में आपने देखा होगा बारिश के मौसम में आपके घर के बाहर लगी ग्रिल्स और गेट पर जंग के निशान दिखने लग जाते हैं। जंग के निशान पड़ने पर पूरे गेट और ग्रिल्स की चमक ही गायब हो जाती है। हालांकि स्टील के गेट पर बरसात के मौसम में जंग लगना बेहद आम समस्या है। यह अधिकतर हर किसी के घर में आपको बारिश के मौसम में देखने को मिल जाएगी।

स्टील पर लगी जंग को साफ करने के लिए बाजारों में कई लिक्विड सॉल्यूशन, पाउडर और मशीन के द्वारा भी जंग को हटाया जा सकता है, लेकिन बार-बार इन सभी चीजों को करना मुमकिन नहीं होता है। इसी के चलते आज हम आपको इस आर्टिकल में एक शानदार घोल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इस जादुई घोल की मदद से आप अपने स्टील के गेट या ग्रिल्स पर लगी जंग का मिनटों में सफाया कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस घोल को बनाने वाली अधिकतर चीजें आपके घर में ही मौजूद होंगी। ऐसे में आप इस होममेड सोल्यूशन से अपने स्टील के गेट की खोई चमक को दोबारा वापिस ला सकती हैं।

स्टील के गेट से जंग कैसे हटाएं?

आप नीचे बताए जा रहे तरीके से इस होममेड घोल को घर पर ही बनाकर स्टील के गेट से जंग को हटा सकती हैं। आइए जान लेते हैं इसको बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और कैसे इसे बनाकर तैयार करना है।

rust removal

जरूरी सामग्री

स्टील के गेट से जंग हटाने वाला घोल बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको चावलों को रातभर के लिए पानी में भिगो देना है।
  • सुबह उठकर चावल का पानी छान लेना है।
  • अब आपको एक कच्चे आलू को मिक्सर जार में डालकर पीस लेना है।
  • आलू के गूदे को एक कपड़े में डालकर छान लें।

steel gate rust remove

  • छानने के बाद निकलने आलू के पानी को चावल वाले पानी में मिला दें।
  • अब इस मिश्रण में आपको टूथपेस्ट मिक्स करना है।
  • इसके बाद एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और विनेगर भी डाल दें।
  • इन सभी चीजों को आप एक स्प्रे बोतल या नार्मल बोतल में भर लें।
  • भरने के बाद आपको सभी चीजों को जोर से शेक करना है।

homemade liquid solution to clean steel gate

  • आप स्टील के गेट से जंग हटाने का घोल बनकर तैयार है।
  • अब आप इस मिश्रण को गेट में लगी जंग वाली जगह पर डालें और लोहे के स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़ें।
  • आप देखेंगी जंग के निशान हल्के होने लगेंगे। कई दिनों तक साफ करने के बाद जंग के निशान गायब होने लगेंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/herzindagi/self/indiamart

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP