गर्म कपड़ों पर हो गए हैं रोएं? इन तरीकों से मिनटों में करें सफाई

गर्म कपड़ों में फज बॉल्स या रोएं जल्दी उठ जाते हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा पहनने में बड़ी शर्मिंदगी महसूस होती है। अगर आप भी स्वेटर या आपके फेवरेट कोट में पड़े रोए हटाना चाहते हैं, तो हमारे बताए ट्रिक्स आजमा सकते हैं।
image

सर्दियों के आते ही ऊनी कपड़े हमारे वार्डरोब का अहम हिस्सा बन जाते हैं। ये कपड़े कड़कड़ाती ठंड में हमें वॉर्म्थ दे सकते हैं। मगर गर्मी के कपड़ों में अक्सर पिलिंग होने लगती है। इसे फज बॉल्स, लिंट या आम भाषा में रोएं कहते हैं।

पिलिंग या रोएं ऊनी कपड़ों की सतह पर घर्षण के कारण बनने वाले छोटे-छोटे बॉल्स होते हैं। ये भद्दे रोएं महंगे कपड़ों को भी पुराना और घिसा-पिटा दिखा सकते हैं।

शुक्र है कि कुछ आसान और कारगर तरकीबों से आप इन्हें हटा सकते हैं और अपने ऊनी कपड़ों को नया रखने में मदद कर सकते हैं। ये तरकीबें आप भी देख सकते हैं।

1. डिस्पोजेबल रेजर आजमाएं

use disposable razor to remove pilling

आप रेजर का इस्तेमाल करते ही होंगे? आपके पुराने पड़े रेजर का इस्तेमाल आप इन बॉल्स या रोएं को हटाने के लिए कर सकते हैं। कपड़े को फ्लैट सरफेस पर रखें और इसे थोड़ा स्ट्रेच करके रखें। इतना स्ट्रेच करें कि इसमें रेजर इस्तेमाल करते वक्त फैब्रिक इधर-उधर न भागे। अब जहां-जहां पर रोएं हैं, वहां हल्के हाथ से एक ही दिशा में रेजर चलाएं। कपड़े को कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए इसे एक बार चेक भी जरूर करें।

2. वेल्क्रो स्ट्रिप का उपयोग करें

वेल्क्रो स्ट्रिप आमतौर पर जूतों या बैग में देखे जाते हैं। इसका स्टिकी एरिया बॉल्स हटाने में मदद करता है। रेजर से फैब्रिक कटने का डर रहता है, लेकिन वेल्क्रो स्ट्रिप में कपड़े को नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसके लिए वेल्क्रो की एक स्ट्रिप लें और इसे धीरे से रोएं वाले एरिया में लगाकर थोड़ा दबाएं। लिंट और फज बॉल्स को हटाने के लिए इसे एकदम खींचें।

इसे भी पढ़ें: Lint Remove: 10 रुपये की इस चीज से हटाएं गर्म कपड़े पर उठे रोएं

3. बड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें

comb to remove lint

क्या आपको पता बालों को संवारने वाली कंघी भी आपकी मदद कर सकती है। रोएं निकालने के लिए आप कंघी को कपड़े पर चलाकर देखें। इससे छोटे नहीं, लेकिन बड़े और मोटे दिखने वाले रोएं आराम से निकल जाएंगे। कपड़े को हैंगर में टांग लें या फिर टेबल पर फैलाएं। इसके बाद रोएं में धीरे-धीरे से कंघी करें। एक किनारे से शुरू करें और आगे बढ़ें। इस ट्रिक को आप स्वेटर और कार्डिगन जैसे मोटे ऊनी कपड़ों पर आजमा सकते हैं।

4. प्यूमिक स्टोन या सैंडपेपर का उपयोग करें

फटी एड़ियों से डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल तो आप भी करती होंगी। बस उसी स्टोन से अब रोएं भी निकालें। आप स्टोन की जगह सैंडपेपर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह लिंट पर अच्छी तरह से काम करता है। इसके लिए पत्थर या सैंडपेपर को लिंट वाली जगह पर गोलाकार गति में हल्के से रगड़ें। बस ध्यान रखें कि नाजुक ऊनी कपड़ों पर इन्हें तेज-तेज बिल्कुल न रगड़ें।

5. कैंची भी आ सकती है काम

use scissor to remove lint

कई बार फज बॉल्स बड़ी होती हैं जो ज्यादा ही भद्दी नजर आती हैं। हालांकि, इन्हें हाथ से पिक करना या कैंची से हटाना आसान होता है। बाजू में या कमर के आसपास रोएं दिख रहे हैं, तो फिर इन्हें कैंची से काटकर अलग किया जा सकता है। फैब्रिक को नुकसान पहुंचाए बिना बहुत सावधानी से रोएं को पिक करें और कैंची से अलग कर लें। यह तरीका नाजुक कपड़ों के लिए या कम पिलिंग से निपटने के लिए सबसे अच्छा है।

6. डॉक्टर टेप की ले सकते हैं मदद

वेल्क्रो टेप की तरह डॉक्टर टेप भी लिंट को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। यह आप कम लिंट या छोटे एरिया पर इस्तेमाल कर सकते हैं। मामूली फज बॉल्स को इससे हटाना आपके लिए आसा होगा। इसके लिए टेप को लिंट वाली जगह पर लगाकर अच्छी तरह से चिपका लें। इसे थपथपाएं और फिर तेजी से खींच लें। इससे छोटे-मोटे रोएं तुरंत हट जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Lint Remove: पसंदीदा स्वेटर से रोएं हटाने के लिए इन आसान टिप्स एंड ट्रिक्स को करें फॉलो

ध्यान रखें ये बातें-

things to keep in mind while removing lint

  • लिंट या रोएं लगने से बचाने के लिए ऊनी कपड़ों में घर्षण होने से रोका जरूरी है। इसके लिए स्वेटर या कार्डिगन को हमेशा अंदर से बाहर की ओर धोएं, ताकि घर्षण कम से कम हो।
  • सौम्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और हाथ से धीरे-धीरे साफ करके धोएं।
  • वॉशिंग मशीन को ओवरलोड करने से बचें, क्योंकि एक्सेस घर्षण से पिलिंग हो सकती है।
  • ऊनी कपड़ों को ड्रायर का इस्तेमाल करने के बजाय हवा में सुखाएं, क्योंकि इससे पिलिंग और भी खराब हो सकती है।

आप भी ये टिप्स आजमाएं और अपने अनुभव हमें जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP