ऑनलाइन जॉब ढूंढ रही हैं तो हो जाएं सावधान वरना हो जाएगा लाखों रुपये का नुकसान

अक्सर लोग नौकरी न मिलने पर ऐसे स्कैमर के चक्कर में फंस जाते हैं जो आपके सपनों की नौकरी को दिलाने का वादा करते हैं। हाल ही में ऐसे कई स्कैम हुए हैं जिसमें नौकरी के लालच में लोग बुरी तरह फंस चुके हैं।   
Updated:- 2023-01-18, 11:29 IST
image

आजकल लोग नौकरी के लिए ऑनलाइन कई कंपनियों में अप्लाई करते हैं। ऐसे में लोगों के साथ स्कैम बहुत अधिक होने की संभावना होती है। जॉब देने की आड़ में स्कैमर्स लोगों से लाखों पैसे ले लेते हैं और लोग उनके जाल में बुरी तरह फंस जाते हैं। सोशल मीडिया की मदद से किसी कंपनी भी में अप्लाई करने पर स्कैम भी बहुत अधिक हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इन ऑनलाइन स्कैम से बच सकती हैं। 

सोशल मीडिया पर करते हैं ऐसा पोस्ट 

इंस्टाग्राम पर या फेसबुक ऐसे कई पेज हैं जो जॉब वेकेंसी के बारे में पोस्ट करते रहते हैं। फेक अकाउंट जब नौकरी की वेकेंसी पोस्ट करते हैं तो वह एक फॉर्म की लिंक को भी अटैच कर देते हैं। इसमें वह निर्देशों का पालन करते हुए डिटेल्स को फिल करने के लिए जानकारी भी देते हैं। उसके बाद ऑनलाइन भुगतान के लिए भी कहा जाता है।

ऐसे में आपको सतर्क रहना बहुत जरूरी है।(महिलाओं के लिए घर से काम करने के ये तरीके हैं सबसे आसान) जब भी आप ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फॉर्म भरें तो आपको कंपनी के वेबसाइट पर जाकर यह जरूर चेक करना चाहिए कि कंपनी में कोई वेकेंसी निकली भी है या नहीं। इसके अलावा आपको फॉर्म भरने पर अपने बैंक की डिटेल्स और पैसे का भुगतान नहीं करना चाहिए। 

विदेश में नौकरी का लालच

how online job scams occur

देश में नौकरी के अलावा कई बार लोग विदेशों में भी नौकरी लेने के लालच में बुरी तरह फंस जाते हैं। जालसाज लोगों को पैसे लेकर विदेशों में नौकरी करने के लिए भेज देते हैं जहां उन्हें बंधक तक बना लिया जाता है। ऐसे में नौकरी पाने के लिए किसी भी अनजान लोगों के झांसे में ना आएं और साथ ही अच्छे से जॉब के बारे में चेक करने के बाद ही कोई कदम उठाएं।

इसे भी पढें- फर्स्ट जॉब ज्वॉइन करने से पहले इन बातों पर भी करें जरा गौर 

कैसे रहें सुरक्षित?

जब सोशल मीडिया पर कोई फेक जॉब पर पोस्ट शेयर की जाती है तो स्कैमर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्लिकबेट हेडलाइन्स से लोगों को लुभाते हैं और पैसा लेकर गायब हो जाते हैं। आपको कंपनी का नाम ऑनलाइन सर्च भी देखना चाहिए और उस कंपनी से जुड़े हुए  कॉन्टैक्ट मिले तो कॉल करके वेकेंसी के बारे में जरूर पूछना चाहिए।(ऑनलाइन धोखाधड़ी होने के बाद सबसे पहले करें ये काम)

जब भी आप जॉब पोस्ट को देखें तो उसमें कोई ग्रामेटिकल मिस्टेक अगर आपको नजर आती है तो हो सकता है कि वह पोस्ट फेक हो क्योंकि अक्सर स्कैमर्स ज्यादा पढ़े नहीं होते और अंग्रेजी लिखने में गलती भी कर देते हैं इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखते हुए ही सोशल मीडिया पर जॉब के लिए अप्लाई करना चाहिए। 

इसे भी पढें-ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इस तरह की धोखाधड़ी से बचें

इन बातों को ध्यान में रखकर आप खुद को ऑनलाइन जॉब से बच सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

 

image credit- freepik 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।