क्या आपने नोटिस किया है कि ऐसे पौधे जो 12 महीने फूल दे सकते हैं उनमें भी कई बार फूल नहीं खिलते हैं। ऐसे में गार्डनिंग करते समय भी अच्छा नहीं लगता है। गार्डन में हर वक्त फूल दिखें और रंग-बिरंगी तितलियां उनके पास घूमती रहें तो अच्छा लगता है। गार्डन में गुलाब, गुड़हल, गेंदा और चांदनी जैसे फूलों के अलावा भी कुछ उगाया जा सकता है। पर दिक्कत यह है कि सिर्फ बारहमासी पेड़ लगाने से ही काम नहीं चलेगा।
अपने पौधे में किस तरह का फर्टिलाइजर दिया जा सकता है और कैसे आप उसे हर सीजन में फूल देने के लिए तैयार कर सकती हैं यह जानने के लिए हमने नोएडा सेक्टर 27 स्थित नर्सरी के माली कमलेश कुशवाहा से बात की। उन्होंने हमें नर्सरी वालों के कुछ सीक्रेट्स बताए जो अधिकतर लोग नहीं जानते।
अपना पौधा बहुत ध्यान से चुनें
कमलेश जी का कहना है कि अगर आपको हर महीने फूल चाहिए, तो आपको उसके लिए अपना पौधा भी ध्यान से चुनना होगा। आप गुलाब, गुड़हल, सदाबहार, चमेली, पिटूनिया जैसे पौधों को लगा सकती हैं जो हर महीने आपको फूल दें, लेकिन आप यह नहीं कर सकती हैं कि मोगरे के पौधे को खाद-पानी देती रहें और उम्मीद करें कि वह भी हर महीने खिलेगा। सीजनल पौधों को सिर्फ उनके सीजन में ही ज्यादा फर्टिलाइजर की आवश्यकता होती है। उनके डोरमेंट फेज में अगर आप बहुत ज्यादा फर्टिलाइजर दे देंगी, तो पौधा मर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- पौधों में नहीं आ रहे गुलाब और मोगरे? जानिए गार्डन को कम पैसों में हरा-भरा बनाने वाले माली के सीक्रेट्स
साल भर पौधों से फूल पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फर्टिलाइजर
अगर आपको पौधों से फूल चाहिए, तो यह जरूरी है कि आपको उनके लिए बेहतर पोषण का जुगाड़ करना होगा। फूलों की खूबसूरती तभी खिलकर आएगी जब उनकी मिट्टी में हर तरह का विटामिन और मिनरल होगा।
क्या करें?
- एक बड़े बर्तन में एक कटे हुए आलू लें।
- इसमें आधा छोटा चम्मच से कम यीस्ट पाउडर (Yeast Powder) डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें 1 चम्मच ब्राउन शुगर डालें।
- इसमें दो बड़ा चम्मच सफेद सिरका इस्तेमाल करें।
- अब इस मिक्सचर में 1 लीटर पानी डालकर इसे फर्मेंट होने के लिए रख दें।
- आपको इसे कम से कम 24 घंटे के लिए फर्मेंट करना है।
- इसके बाद आप इसे पानी की तरह पौधों में डालें।

ये गलतियां ना करें वर्ना सूख जाएगा आपका पौधा
- इस फर्टिलाइजर को आप बार-बार इस्तेमाल ना करें।
- इसे इस्तेमाल करते समय पौधे के आस-पास की मिट्टी को थोड़ा खोद लें।
- इस फर्टिलाइजर को इस्तेमाल करने के बाद आप कम से कम 24 घंटे तक पौधे में पानी ना दें।
- आपको एक बात का ध्यान रखना है कि इस फर्टिलाइजर में शक्कर भी शामिल है इसलिए पौधे के आस-पास चींटियां लग सकती हैं। ऐसे में उन पौधों को यह फर्टिलाइजर बिल्कुल ना दें जिनमें चींटियां बहुत लहती हैं जैसे गुड़हल का पौधा।
इसे जरूर पढ़ें- Gardening Tips: होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स
पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए इस्तेमाल करें नीम खली
यह फर्टिलाइजर स्टार्च और मीठे से भरपूर है इसलिए आपको कीड़ों को भगाने की जरूरत पड़ सकती है। फर्टिलाइजर डालने के दो दिन बाद आप मिट्टी के साथ नीम खली मिला सकती हैं। इसके अलावा, आप नीम तेल की मदद से भी कीड़ों को दूर भगाने का काम कर सकती हैं।
ध्यान रखें कि पौधों को उतना ही पानी दें कि मिट्टी नम रहे, लेकिन आपको पौधों को पानी से भरना नहीं है। इससे उनकी जड़ों के सड़ने की गुंजाइश हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों