बारिश के पानी की वजह से छत पर आ गई है सीलन, इन 2 चीजों के घोल से बनाएं रेन प्रूफ

How to make terrace rainproof: क्या इस मानसून आपकी छत पर भी सीलन दिखाई देने लगी है? क्या आप बार-बार सीलन आने की समस्या से तंग आ गई हैं? तो यहां हम एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसमें आप 2 चीजों का घोल बनाकर छत की सीलन की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। 
What is the best way to stop damp

Tricks to make terrace rainproof and avoid dampness: बरसात का मौसम आता नहीं है कि घर में सीलन आनी शुरू हो जाती है। यह सीलन बड़ी परेशानी की वजह तब बन जाती है जब इसकी वजह से घर की दीवारों का पेंट खराब होने लगता है और पपड़ी भी छूटने लगती है। कई बार सीलन इतनी ज्यादा दीवारों में घुस जाती है कि सीमेंट भी झड़ने लगता है। ऐसे में अगर सीलन का सही समय पर इलाज न कराया जाए तो यह आपके घर की खूबसूरती पर धब्बा लगा सकती है। हालांकि, सीलन रोकने और इससे छुटकारा दिलाने का दावा करने वाले कई डिस्टेंपर और पेंट बाजार में मिलते हैं। लेकिन, पेंट या डिस्टेंपर कराना जेब पर खूब भारी पड़ता है।

अगर आप इस मानसून सीलन से अपने घर को बचाने का जुगाड़ ढूंढ रही हैं, तो आप सही जगह पर हैं। क्योंकि, यहां हम एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके घर की छत को सीलन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। हालांकि, यह उपाय उन लोगों के लिए ज्यादा कारगर है जिनका घर टॉप फ्लोर का है या जिनके घर पर ओपन टेरिस है। आइए, यहां जानते हैं घर की छत को सीलन से कैसे और किन चीजों की मदद से बचाया जा सकता है।

मानसून में घर की छत को सीलन से कैसे बचाएं?

terrace rainproofing tricks

  • चूना और चारकोल के साथ एक पुराना वाइपर, बड़ा डंडा और एक पुरानी या पेंट वाली बाल्टी लें।

  • सभी चीजों को इकठ्ठा करने के बाद चूना और चारकोल का घोल तैयार करना होगा।

इसे भी पढ़ें: सीलन ने बिगाड़ दिया है घर की दीवारों का लुक, अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

सीलन की समस्या दूर करने के लिए चूना और चारकोल का घोल कैसे बनाएं?

घर की छत पर आने वाली सीलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किसी हार्डवेयर की दुकान से एक बोरी चूना और चारकोल ले आएं। अब सबसे पहले एक खराब या पुरानी पेंट की बाल्टी लें। इस बाल्टी में बराबर मात्रा में चूना और चारकोल डाल दें। अब इस घोल में पानी डालें और किसी बड़े डंडे की मदद से घोल लें। ध्यान रहे कि चूना और चारकोल उतना ही लें, जितनी बड़ी आपके घर की छत है।

ways to waterproof terrace in low budget

ध्यान रहे कि चूना और चारकोल का घोल न ज्यादा पतला बनाएं और न ही ज्यादा गाढ़ा। इसे इतना पतला रखें जिससे आसानी से इसे छत पर फैलाया जा सके। अब आप किसी पुराने मग की मदद से चूना और चारकोल का घोल छत पर डाल सकती हैं। साथ ही वाइपर की मदद से कोने-कोने में फैला सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: घर की दीवारों पर सीलन है या नहीं, इन आसान तरीकों से आप खुद भी लगा सकते हैं पता

वहीं, अगर छत पर किसी तरह की दरार है तो भी चूना और चारकोल की मदद से उसे भर सकती हैं। क्योंकि, इन्हीं दरारों की वजह से छत की सतह में बारिश का पानी जाता है और सीलन की समस्या आती है। पूरी छत पर चारकोल और चूना का घोल अच्छी तरह फैला लें और इसे सूखने दें। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि आप जब भी चूना और चारकोल का घोल छत पर लगाएं उस दिन धूप खिली हो। क्योंकि, धूप में यह जल्दी सूख जाएगा। वहीं, अगर बारिश हो गई तो आपकी पूरी मेहनत पानी में बह जाएगी।

आप चाहें तो छत की दीवारों पर भी चूना और चारकोल का घोल लगा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक पेंट ब्रश की जरूरत होगी। ऐसा करने से दीवारों से रिस कर जाने वाले पानी की समस्या कम हो सकती है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP