Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

चायपत्ती से बनाएं पौधों के लिए फर्टिलाइजर, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आपके गार्डन में पौधे की भरमार है,लेकिन नियमित देखभाल करने के बाद ये सूख जाते हैं। तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको चायपत्ती से फर्टिलाइजर बनाना सिखा रहे हैं।  
Updated:- 2023-05-07, 12:00 IST
image

पौधे से भरा गार्डन किसे पसंद नहीं है भला। शाम को गरमा-गरम चाय के साथ गार्डन में बैठकर किताबों से बातें करना मुझे तो बहुत पसंद है। पर पौधे लगाने के बाद देखभाल करना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा हम नहीं करते हैं, तो पौधे सूखने लगते हैं या फल-सब्जी न आने की समस्या पैदा हो जाती है। हालांकि, कुछ लोगों को लगता है कि पौधे की नियमित देखभाल करने के लिए पानी काफी होता है।

पौधों की ग्रोथ के लिए ऑर्गेनिक खाद या फर्टिलाइजर से बेहतर कुछ नहीं। पर क्या आपको पता है कि भारतीय किचन में कई ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जो पौधों को पोषण देने का काम करते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से पेड़-पौधे हमेशा हरे भरे नजर आते हैं और दीमक या फिर कीड़े लगने जैसी समस्या से भी निजात मिलती है।

यही वजह है कि कई लोग ऑर्गैनिक खाद के तौर पर हल्दी, अंडे के छिलके, दूध आदि जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। पर आज हम आपको चायपत्ती से फर्टिलाइजर बनाकर इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, इस बार पौधे के ग्रोथ के लिए इस्तेमाल करके देखें। 

चायपत्ती का इस्तेमाल कैसे करें?

Tea leaves in hindi

आप चाय की पत्ती का इस्तेमालकई तरह से कर सकती हैं। पर इस बात का ध्यान रखें कि चायपत्ती में नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके अधिक इस्तेमाल से पौधे नष्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में आप महीने में एक बार थोड़ी मात्रा में पौधों के आसपास छिड़क दें। पर बेहतर होगा कि आप महीने में सिर्फ एक बार चायपत्ती पौधे के आसपास डालकर इस्तेमाल करें।

इसे ज़रूर पढ़ें- चायपत्ती से बनाएं पौधों के लिए खाद, जानें कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

चायपत्ती से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का तरीका

How to make tea leaves in hindi

आप चाय के पानी की मदद होममेड फर्टिलाइजर तैयार कर सकती हैं क्योंकि चाय का पानी पौधे को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से पौधे की नियमित ग्रोथ होने लगती है। इसके अलावा, आप चाय की पत्ती के पानी से साथ अनाज का पानी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

सामग्री

  • चाय पत्ती का पानी - 2 कटोरी
  • अनाज का पानी- 2 बाउल
  • नारियल के छिलकों का पानी- 1 बाउल
  • जार- 1

बनाने की तरीका

  • फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से नारियल खरीद कर लेकर ले आएं।
  • साथ ही, अनाज और चाय की पत्ती को भी एक बाउल में रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद, आप एक बाउल लें और पानी निकाल लें और दूसरे बाउल में अनाज को भिगोकर रख दें।
  • फिर इसमें अन्य अनाज का पानी जैसे- चावल, दाल, गेहूं का पानी डालें।
  • अब इसमें चाय की पत्ती डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। (चावल का पानी हल कर सकता है आपकी ये 6 समस्याएं)

इस्तेमाल करने का तरीका

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इसे एक स्प्रे बोतल में करना होगा।
  • फिर इसके बाद पौधे में फर्टिलाइजर डालने के लिए एक समय को तय कर लें जैसे- सुबह का एक वक्त या फिर शाम का एक वक्त।  
  • आप इसका उपयोग मिट्टी या फिर पत्तों को पर छिड़काव कर सकती हैं।
  • मिट्टी में डालने के लिए आपको पहले मिट्टी को थोड़ा खोदना होगा फिर इसमें ये फर्टिलाइजर डालना होगा।
  • इसे डालने के बाद आप मिट्टी को फिर से सामान्य कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- अपनी अनुपस्थिति में भी इन तरीकों से दे सकेंगी पौधों में पानी

इसका नियमित इस्तेमाल करें। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)  

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।