herzindagi
 how to make quick fertilizer at home with dahi

मात्र 30 रुपये में घर पर तैयार करें विंटर प्लांट के लिए हेल्दी फर्टिलाइजर, खाद खत्म होने पर नहीं होगी परेशानी

पौधों के लिए आप चाहे तो 30 रुपये के दही से पौधों के लिए हेल्दी फर्टिलाइजर बनाकर तैयार कर सकती हैं। दही में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, और विटामिन्स होते हैं, जो पौधों के लिए फायदेमंद होते हैं। चलिए जानते हैं कि इसे किस प्रकार से खाद तैयार कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-02, 17:47 IST

Curd Fertilizer Making Process: ठंड के मौसम में बगीचे में लगे पौधों की खास देखभाल की जरूरत होती है। खासकर घर में खाद या फर्टिलाइजर खत्म हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर में मौजूद कुछ साधारण सामग्री से विंटर प्लांट्स के लिए बेहतरीन फर्टिलाइजर तैयार कर सकती हैं? इसके लिए आपको केवल 30 रुपये खर्च करने की जरूरत है। जी हां 30 रुपये के दही से, दही का इस्तेमाल हम सभी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। आपके किचन में पुराना या एक्सपायर्ड दही का पैकेट पड़ा है, तो आप इससे खाद बना सकती हैं।

दही में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, और बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो मिट्टी की क्वालिटी को सुधारने का काम करते हैं। इसके अलावा यह पौधों की वृद्धि और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। अगर घर में खाद खत्म हो जाए या फिर आप अपने पौधों को केमिकल फ्री खाद देना चाहती है, तो इस लेख में आज हम दही से किस प्रकार से फर्टिलाइजर बनाकर तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-फ्री की इस ट्रिक से टमाटर-मिर्च के पौधे बन सकते हैं हेल्दी, प्लांट्स की कई समस्या होंगी दूर

क्या दही पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं?

how to make fertilizer with dahi for kitchen garden

दही से तैयार फर्टिलाइजर का इस्तेमाल पौधों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए कर सकती हैं। खाद खत्म हो जाए, तो आप इसे बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे तैयार करें।

  • 1 कप पुराना या एक्सपायर्ड दही
  • 1-2 लीटर पानी
  • शहद
  • नींबू का रस

दही से फर्टिलाइजर बनाने का तरीका

Curd Fertilizer for Plants

  • बाजार से अलग-अलग फर्टिलाइजर खरीद कर लाने के बजाय आप घर पर दही की मदद से खाद तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले दही को बड़े बर्तन में निकालकर पानी के साथ अच्छी तरह से मिला लें। अगर दही बहुत गाढ़ा है, तो उसे ज्यादा पानी डालकर और पतला कर लें।
  • अब इसमें शहद और नींबू का रस दही में डालकर अच्छे से मिलाएं। बता दें, शहद पौधों के लिए एक नेचुरल एनर्जी सोर्स का काम करता है और नींबू का रस pH को संतुलित करने में मदद करता है।
  • इसके बाद मिश्रण को एक बोतल में भरकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे दही में मौजूद बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक्स सक्रिय हो जाएंगे, जो मिट्टी को हेल्दी और ग्रोविंग बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • अब यह घोल को सप्ताह में एक से दो बार अपने पौधों के आसपास मिट्टी में या फिर पौधों के तनों और पत्तियों पर छिड़काव करें। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-Rose Plant Care Tips: गुलाब के पौधे में डालें किचन में रखी ये दो चीजें, गुच्छे भर खिलेंगे फूल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Freepik, Meta ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।