डंडे वाला पोछा मार्केट में मिल रहा है बहुत महंगा, तो इन हैक्स की मदद से घर में ही करें तैयार

अगर आपके घर में डंडे वाला पोछा नहीं है, तो आपको खरीदने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप इसे घर पर ही बिना किसी खर्चे के बना सकते हैं। 

 

tip to make mop stick at home

फर्श को चमकदार बनाए रखने के लिए लगभग हर घर में पोछे का इस्तेमाल किया जाता है। पहले के समय में डंडे वाले पोछे का चलन नहीं था। उस समय लोग झुककर हाथों से पोछा लगाया करते थे। लेकिन अब लगभग हर घर में डंडे वाले पोछे से घर की सफाई होती है।

इससे आसानी से पूरे घर की सफाई बहुत जल्दी हो जाती है। क्योंकि डंडे वाला पोछा जितनी दूर तक जाता है, उतनी दूर पोछा लग जाता है। लेकिन मार्केट में डंडे वाला पोछा बहुत महंगा मिलता है। अगर आप अच्छी क्वालिटी का पोछा चाहिए, फिर तो आपको बहुत खर्चा करना पड़ेगा। इसलिए हर घर में डंडे वाला पोछा नहीं है। अगर आपके घर में डंडे वाला पोछा नहीं है, तो आप घर पर ही इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे।

इस तरह घर पर ही तैयार करें डंडे वाला पोछा

make mop stick at home

  • आप घर में पड़े खराब वाइपर से डंडे वाला पोछा तैयार कर सकते हैं।
  • इसके लिए खराब वाइपर का इस्तेमाल करें।
  • आप वाइपर के आगे दोनों किनारों पर मोजा लगाकर भी साफ कर सकती हैं।
  • इसके अलावा आप वाइपर के आगे खराब टि शर्ट लगाकर भी सफाई कर सकते हैं।
  • अगर आप पोछे के कपड़े से ही सफाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए पोछे को किनारों से बांध कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह पोछा लगाने का यह आसान तरीका है।

वाइपर के बिना इस तरह बनाएं घर में पोछा

how to make mop stick

  • अगर घर में वाइपर नहीं है, तो परेशान न हो। आप बिना वाइपर के भी घर में पोछा बना सकते हैं।
  • इसके लिए आपको किसी भी डंडे की जरूरत होगी।
  • आप चाहें तो पेड़ की मोटी टहनियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप ठंडा के आगे बड़ा पोछा बांध दें।
  • इससे आपको पोछे को पानी में डुबाने के बाद परेशानी नहीं होगी।
  • आप आसानी से पोछे से पानी निकाल (गार) सकते हैं।

डंडे वाला पोछा बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें

how to make mop sticks

  • आपको इस पोछे को तैयार करने के लिए ऐसे कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे पानी आसानी से निकल जाएं।
  • आप खराब टॉवल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • डंडे पर पोछा बांधने के लिए आप रस्सी या रबड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आप इसे सीले नहीं।
  • क्योंकि पोछे से पानी निकालने के लिए आपको डंडे से पोछा निकालना पड़ सकता है।
  • ऐसे में अगर आप सिल देंगे, तो आप पानी निकालने में आपको मुश्किल होगी।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP