इस होममेड खुशबूदार हवन सामग्री से महक उठेगा पूरा घर, नोट करें बनाने की विधि

पूजा पाठ में जितना महत्व फूल, बेलपत्र और दूसरी सामग्री का होता है उतना ही हवन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हवन सामग्री का होता है। ज्यादातर लोग बाजार से पैकेट में हवन सामग्री लेकर आते हैं और उससे ही आहुति देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बाजार से खरीदे हुए हवन सामग्री में शुद्धता नहीं होती है इसलिए हमें पूजा का फल भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में यदि आप पूजा का पूरा फल पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको घर पर ही मार्केट जैसी सुगंधित हवन सामग्री बनाने की विधि बताएंगे। यह विधि बेहद आसान है और आप इस विधि से हवन सामग्री बनाकर कई महीनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। हवन सामग्री के लिए इस्तेमाल करने वाली चावल, तिल और जौ को साफ पानी में धोकर सुखा लें। बाकी अन्य सामग्री में गंगाजल छिड़क कर शुद्ध कर लें।
हवन सामग्री बनाने की विधि
- काला तिल एक पाव 250 ग्राम धोकर सुखा लें
- 25-30 ग्राम जौं
- गेहूं 25-30 ग्राम
- चावल 25-30 ग्राम
- गुड़ 250 ग्राम
- 15-20 फूल वाली लौंग
- छुहारा
- नारियल
- मखाना
- काजू
- चिरौंजी
- गुग्गल एक 10-15 ग्राम
- 3-4 चम्मच शहद
- औषधी
- शुद्ध घी 250 ग्राम
कैसे बनाएं सुगंधित हवन सामग्री
- हवन सामग्री बनाने के लिए एक पाव धोया हुआ काला तिल, एक पाव गुड़ पाउडर, 25-30 ग्राम जौ, गेहूँ 25-30 ग्राम, चावल 25-30 ग्राम, 15-20 फूल वाली लौंग, पंचमेवा (पांच तरह के सूखे फल यानी काजू, नारियल, मखाना, चिरौंजी और छुहारा) डालकर सभी को मिक्स करें।
- अब 10-15 ग्राम गुग्गल, 10 ग्राम कपूर कुटा हुआ, एक कटोरी सप्तौषधी, 3-4 चम्मच शुद्ध शहद डालकर अच्छे से मिला लें।
- अंत में 250 ग्राम शुद्ध घी डालकर सभी चीजों के साथ मिक्स करते हुए एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें : कंडे और इन चीजों से मिलाकर बनाएं होममेड धूप, आस्था के साथ होगी बचत
हवन सामग्री बनाते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान
- हवन सामग्री के लिए इस्तेमाल की हुई कोई भी वस्तु झूठी या अशुद्ध न हो।
- सामग्री बनाने के लिए चीजों के अनुपात को खास ध्यान रखें।
- बाजार से लाई हुई चीजों को पहले जांच लें कि कहीं अशुद्धता या दूसरे चीजों का मिलावट तो नहीं है।
- बरसात और गर्मी के मौसम में हवन सामग्री को खुले में न रखें, नहीं तो सामग्री खराब हो सकता है।
- हवन सामग्री में को और ज्यादा खुशबूदार बनाने के लिए लोबान, गुलाब और गेंदे की सुखी पंखुड़ी का उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : हवन या पूजा के लिए घर पर ही बनाएं धूप, खुशबू और सकारात्मकता दोनों रहेंगी
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit: amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।