Sun Sep 13, 2026 | Updated 05:06 AM IST

हवन या पूजा के लिए घर पर ही बनाएं धूप, खुशबू और सकारात्मकता दोनों रहेंगी

क्या आपने कभी घर पर ही पूजा के लिए हवन सामग्री, धूप या अगरबत्ती बनाई है? चलिए आज आपको बताएं कि फूल और कुछ ही चीजों से आप सुगंधित धूप कैसे बना सकते हैं। 
Updated:- 2023-12-07, 18:44 IST
image

घर में पूजा, हवन या कोई विशेष कार्यक्रम हो, तो धूप और अगरबत्ती की आवश्यकता पड़ती ही है। हम अक्सर बाजार से पूजा-अर्चना की सामग्री खरीदते हैं और कई बार वे अच्छी तरह घर को सुगंधित भी नहीं करती हैं। कई बार उसकी क्वालिटी इतनी खराब होती है कि आप उसे पूजा में शामिल नहीं कर पाते। 

मगर क्या आप जानते हैं कि आप बाहर से लाने की बजाय पूजा की कई समाग्रियों को घर पर भी बना सकते हैं। पूजा में चढ़ाए गए फूल और कुछ चीजों की मदद से घर ही धूप बत्ती बनाई जा सकती है।

अक्सर लोग पूजा के फूलों को सूखने के बाद नदी में बहा देते हैं, लेकिन अब आप उन फूलों से पूजा के लिए धूप बना सकते हैं। साथ ही हवन की सामग्री भी इसी से तैयार कर सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको नेचुरल धूप बत्ती बनाने का तरीका बताएं।

नेचुरल धूप बनाने के लिए सामग्री-

ingredient to make dhoop

  • 4-5 गेंदे के फूल
  • 4-5 गुलाब के सूखे फूल
  • 1/2 गुच्छा नारियल फाइबर्स
  • 1/4 चम्मच कपूर की छोटी गोलियां
  • 4-5 लौंग
  • 3-4 दालचीनी के टुकड़े
  • 3 तेजपत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • गुलाब जल

नेचुरल धूप बनाने का तरीका-

  • गेंदे और गुलाब के फूल को धूप में 3-4 घंटे के लिए रख लें, ताकि वे सूख जाएं। 
  • इसके बाद नारियल के फाइबर्स को भी अलग-अलग करके एक प्लेट में रख लें। 
  • एक ब्लेंडर में गेंदे और गुलाब के सूखे फूल, नारियल फाइबर्स, कपूर की गोलियां, लौंग, दालचीनी और तेजपत्ता डालकर एक महीन पाउडर बना लें। 
  • इस पाउडर को छन्नी से छानकर एक प्लेट या कटोरे में निकाल लें। इसमें अब चंदन का पाउडर डालकर मिक्स करें। 
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी और गुलाब जल डालकर इस मिश्रण को मिलाएं और गूंथ लें। अब छोटे हिस्सों में इसकी बत्ती बनाकर एक प्लेट में सजा लें। 
  • इसे रात भर के लिए बाहर छोड़ दें। आपकी नेचुरल धूप बत्ती तैयार है। आप इसे पूजा, हवन में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: फूलों के पत्तों से भी बना सकते हैं आप सुगंधित अगरबत्ती, जानिए कैसे

फूलों से बनाएं नेचुरल हवन सामग्री-

havan samagri

  • 4-5 सूखे गेंदे के फूल
  • 4-5 गुलाब के फूल
  • कोकोनट फाइबर
  • 1 छोटा चम्मच पूजा वाला कपूर
  • 3-4 लोबन
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 बड़ा चम्मच शहद

हवन सामग्री बनाने का तरीका-

  • आपने जैसे धूप के लिए फूलों को सजाया था, ठीक ऐसा ही करें।
  • फूलों के साथ-साथ कपूर, कोकोनट फाइबर और लोबन डालकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। 
  • छन्नी से छानकर इसमें  इसमें घी और शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • एक सिलिकॉन कप ट्रे में ये सामग्री डालकर रातभर छोड़ दें।
  • आपका हवन सामग्री कप एकदम तैयार है।

इसे भी पढ़ें: कंडे और इन चीजों से मिलाकर बनाएं होममेड धूप, आस्था के साथ होगी बचत

घर पर बनी धूप के फायदे

धूप शरीर, मन और आत्मा को लाभ पहुंचाती है। घर पर बनी धूप में आप प्राकृतिक फूलों और चीजों से तैयार करते हैं। यह एकाग्रता में सुधार करने में मदद करती है। 100% प्राकृतिक सामग्रियों से बने होने के कारण, यह आपके आसपास की हवा को दूषित नहीं करती है।

 

अब आप भी घर पर ही प्राकृतिक धूप बनाएं और अपने घर को सुगंधित और सकारात्मक बनाएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।