Which direction is havan

घर के किस स्थान पर हवन करना होता है सबसे ज्यादा शुभ?

घर में हवन अगर किसी संकल्प के साथ किया जाए तो वह संकल्प अवश्य पूरा होता है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने हवन शुद्धता के साथ नियमों का ध्यान रखते हुए सही दिशा और स्थान पर किया है या नहीं।
Editorial
Updated:- 2025-07-31, 14:10 IST

घर में हवन करना एक शुभ और पवित्र कार्य माना जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर के वातावरण को शुद्ध करता है। हवन से निकलने वाला धुंआ हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने का काम करता है। इसके अलावा, घर में हवन करने से ग्रह दोष और वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में हवन अगर किसी संकल्प के साथ किया जाए तो वह संकल्प अवश्य पूरा होता है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने हवन शुद्धता के साथ नियमों का ध्यान रखते हुए सही दिशा और स्थान पर किया है या नहीं। इसी कड़ी में आइये जानते हैं कि घर में हवन करने के लिए सबसे श्रेष्ठ स्थान कौन सा है और क्या है उस स्थान का महत्व एवं उस स्थान पर किये गए हवन के लाभ।

हवन के लिए घर में कौन सा स्थान सबसे ज्यादा शुभ है?

Simple Havan at home in Hindi

घर में अगर हवन करना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ब्रह्म स्थान यानी कि घर के बीचों-बीच हवन करना श्रेष्ठ माना जाता है। ब्रह्म स्थान को आकाश तत्व का प्रतीक माना जाता है। यह वह जगह है जहां से ब्रह्मांडीय ऊर्जाएं घर में प्रवेश करती हैं और चारों दिशाओं में फैलती हैं। जब आप ब्रह्म स्थान पर हवन करते हैं तो अग्नि की पवित्र ऊर्जा और मंत्रों की ध्वनि पूरे घर में एक शक्तिशाली सकारात्मक कंपन पैदा करती है। यह ऊर्जा पूरे घर में समान रूप से फैलती है जिससे हर कोने में शांति, समृद्धि और सद्भाव का माहौल बनता है।

यह भी पढ़ें: Puja-Path: हवन के बाद क्यों दी जाती है दक्षिणा? जानें ज्योतिष से

हवन की अग्नि में नकारात्मक ऊर्जा को भस्म करने की शक्ति होती है। ब्रह्म स्थान पर हवन करने से घर में मौजूद किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर या वास्तु दोष का शमन होता है। यह घर को शुद्ध करता है और उसे किसी भी प्रकार की बुरी शक्तियों से बचाता है। इससे घर में कलह, बीमारी और दुर्भाग्य दूर होते हैं। इसके अलावा, हमारा शरीर और हमारा घर दोनों ही पंचतत्वों से बने होते हैं। ब्रह्म स्थान आकाश तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। जब आप यहां हवन करते हैं तो अग्नि तत्व की शक्ति से इन सभी तत्वों में संतुलन बनता है।

यह विडियो भी देखें

यह संतुलन घर के सदस्यों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे जीवन में स्थिरता और उन्नति आती है। ब्रह्म स्थान को भगवान ब्रह्मा का स्थान माना जाता है, जो सृष्टि के रचयिता हैं। यहां हवन करने से घर में धन-धान्य और समृद्धि आती है। यह व्यापार और करियर में तरक्की के रास्ते खोलता है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ता है जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है। यह घर के सभी सदस्यों के लिए शुभ अवसरों और अच्छे भाग्य को आकर्षित करता है।

यह भी पढ़ें: कर्ज से छुटकारा पाने के लिए हवन कैसे करें?

हवन के दौरान उच्चारित मंत्रों की ध्वनि और पवित्र अग्नि का प्रकाश मन को शांत करता है और एकाग्रता बढ़ाता है। ब्रह्म स्थान पर बैठकर हवन करने से व्यक्ति को गहरी मानसिक शांति का अनुभव होता है और उसे आध्यात्मिक रूप से अधिक मजबूत होने में मदद मिलती है। यह तनाव और चिंता को कम करता है जिससे जीवन में सकारात्मकता और स्पष्टता आती है।

How to do Gayatri Havan at home

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
घर में हवन कब नहीं करना चाहिए?
घर में हवन मंगलवार के दिन और रात के समय नहीं करना चाहिए। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;