Nag Panchami Puja Vidhi 2025: नाग पंचमी के शुभ अवसर पर इस विधि से करें नाग देवता की पूजा, जानें पूजन सामग्री लिस्ट और महत्व

नाग पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।और इस दौरान नागों को देवता के रूप में पूजा जाता है. भगवान शिव भी अपने गले में नाग धारण करते हैं। इसलिए, ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-सौभाग्य मिलता है और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। आइए इस बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी कहते हैं कि कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष भी नाग देवता की पूजा से दूर हो जाते हैं. इस साल नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। से विस्तार से जानते हैं। इस दिन अनंत, वासुकी, कालिया, पद्म, कंबल, शंखपाल, शेष और तक्षक नाग देवताओं का ध्यान करते हुए नाग प्रतिमा की पूजा की जाती है. नाग पंचमीर घर में नाग देवता की पूजा कैसे करें, पूजन सामग्री क्या होगी और इससे भक्तों को क्या लाभ मिलेगा।
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के लिए सामग्री क्या है?

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा एक विशेष विधि से की जाती है। यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। नाग पंचमी पूजा करते समय और अनुष्ठान को सही तरीके से पूरा करने के लिए आपके पास जरूरी सामग्री का होना आवश्यक है। ऐसे में, चलिए जानते हैं कि पूजन सामग्री की लिस्ट क्या है।
- नाग-नागिन का जोड़ा- आप मिट्टी, धातु या गोबर से बने नाग-नागिन के जोड़े का उपयोग कर सकते हैं. कुछ लोग पूजा के लिए तस्वीर या मूर्ति का भी इस्तेमाल करते हैं।
- दूध- कच्चा दूध नाग देवता को अर्पित किया जाता है. ध्यान रहे कि दूध ठंडा और शुद्ध हो।
- लावा या खील- धान का लावा या खील नाग देवता को बहुत प्रिय है. इसे पूजा में अवश्य शामिल करें।
- जल- शुद्ध जल एक कलश या छोटे पात्र में रखें।
- फूल- सफेद या पीले रंग के फूल नाग देवता को अर्पित किए जाते हैं. गेंदा, चमेली या चंपा के फूल अच्छे माने जाते हैं।
- दूर्वा- दूर्वा घास नाग पूजा में महत्वपूर्ण मानी जाती है।
- कुमकुम/रोली- तिलक लगाने और शुभता के लिए।
- चंदन- चंदन का पेस्ट या पाउडर पूजा में अर्पित करने के लिए।
- हल्दी- हल्दी पाउडर शुभता और पवित्रता के लिए।
- अक्षत -बिना टूटे हुए चावल के दाने चढ़ाने के लिए।
- दीपक और तेल/घी- पूजा के लिए।
- कपूर- आरती के बाद कपूर जलाने के लिएय़
- मिठाई-नाग देवता को अर्पित करने के लिए कोई भी शुद्ध मिठाई, जैसे कि खीर, बेसन के लड्डू या पेड़ा।
- पान के पत्ते और सुपारी- शुभता के प्रतीक के रूप में आप भगवान शिव को चढ़ा सकते हैं।
- जनेऊ- यदि आप नाग देवता की मूर्ति पर जनेऊ अर्पित करना चाहें।
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा किस विधि से करें?

- नाग पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर के पास एक साफ चौकी रखें और उस पर साफ कपड़ा बिछाएं।
- उस पर नाग देवता का चित्र या मिट्टी से बनी सर्प की मूर्ति स्थापित करें। यदि मूर्ति या चित्र उपलब्ध न हो तो गाय के गोबर या हल्दी से भी सर्प की आकृति बना सकते हैं। कुछ लोग घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ गाय के गोबर से सर्पाकार आकृति बनाकर जल चढ़ाते हैं।
- प्रतिमा के सामने घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं।
- नाग देवता को चावल, रोली, हल्दी, फूल, पंच फल, पंच मेवा, दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, इत्र, मौली, जनेऊ, मिठाई, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, गन्ने का रस, कपूर, धूप, अगरबत्ती आदि अर्पित करें।
- नाग देवता को कच्चा दूध अर्पित करें।
- नाग देवता के मंत्रों का जाप करें। जैसे "ॐ नमः शिवाय" और "नाग देवता को नमः"। नाग पंचमी व्रत कथा का पाठ करें या सुनें।
- नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना करना भी शुभ माना जाता है। शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करें।
- इस दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
- यदि कालसर्प दोष से मुक्ति चाहते हैं, तो तांबे या चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा लेकर शिव मंदिर में अर्पित करें और बाद में उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।
इसे भी पढ़ें: नाग पंचमी पर पितृ और काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए कौन सा दीया जलाना चाहिए?
नाग पंचमी पर पूजा करने से क्या लाभ होते हैं?
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा-अर्चना करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, इस दिन नाग देव की आराधना करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। नाग पंचमी के दिन अगर संभव हो तो भगवान शिव को चांदी से बने नाग-नागिन का जोड़ा अवश्य चढ़ाएं। फिर, अगले दिन इसे जल में प्रवाहित कर दें। कहते हैं कि नाग पंचमी के मौके पर ये उपाय करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष दूर हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: नाग पंचमी पर चांदी का सर्प छत्र घर में रखने से मिलते हैं ये अनगिनत लाभ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
- नाग पंचमी के दिन क्या-क्या चढ़ाया जाता है?
- नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर अक्षत और चंदन अर्पित करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि शिवलिंग पर अक्षत चंदन चढ़ाने से जीवन में सकारात्मकता का आगमन होता है.
- नाग पंचमी को दूध क्यों चढ़ाया जाता है?
- श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन नागलोक में विशेष उत्सव मनाया जाता है। जो व्यक्ति इस दिन नागों को गाय के दूध से स्नान कराता है, उसके कुल को नाग देवता भयमुक्त कर देते हैं और काल सर्प दोष से छुटकारा मिलता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।