herzindagi
tips to make frankincense

मंदिर के फूलों से बनाई जा सकती है खुशबूदार लोबान, जानिए कैसे

How to Make Loban: इस आर्टिकल में जानिए कि आप घर पर लोबान कैसे बना सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-11-23, 14:20 IST

How to Make Loban: घर पर पूजा के दौरान लोबान का इस्तेमाल करना बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आप भी लोबान जलाना पसंद करते हैं और मार्केट से खरीदते हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।

दरअसल इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही लोबान बनाने का तरीका बताएंगे। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी भी तरह का अत्यधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। तो इंतजार किस बात का चलिए जल्दी से जान लेते हैं लोबान बनाने के सारे स्टेप्स।

लोबान बनाने के लिए क्या चाहिए?

how to make loban for puja

  • फूल
  • कपूर
  • इलायची
  • लौंग
  • तेज पत्ता
  • मखाने
  • छोटी सी थैली

इसे भी पढ़ेंःFrankincense For Shani Dev: लोबान के धुएं से अत्यंत प्रसन्न हो जाते हैं शनि देव, जानें कारण और उपाय

ऐसे बनाएं लोबान

View this post on Instagram

A post shared by Munmun Roy Gosavi (@munmunroygosavi)

  • लोबान बनाने के लिए आपको सबसे पहले चाहिए गेंदे के फूल। आप चाहें तो मंदिर में इस्तेमाल हुए फूल भी ले सकते हैं। गेंदे के फूलों को अच्छे से तोड़ लें और हरे हिस्से को अलग कर लें।
  • अब एक पैन में फूल डालें और उन्हें करछी की मदद से घुमाएं। इसके बाद पैन में 5 से 6 कपूर के टुकड़े, 2 लौंग और 4 से 5 टुकड़े इलायची के डाल दें। इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं और फिर पैन में तेज पत्ता और मखाने डाल दें।

इसे भी पढ़ेंःघर में एक चम्मच लौंग जलाने के क्या हैं फायदे, एक्सपर्ट से जानें क्या होगा इसका असर

  • अब गैस को बंद कर के पैन को नीचे उतार लें। मिक्सर ग्राइंडर में सारा सामान डालें और अच्छे से पीस लें। ध्यान रहे कि कोई भी बड़ा टुकड़ा ना बचे। अब एक बाउल में पाउडर डालें और थोड़ी सा पानी मिलाएं।
  • फूलों के पाउडर को शेप देने के लिए आप इनमें थोड़ी सी हवन सामग्री मिलाएं। इसके बाद एक डो तैयार हो जाएगा। अब एक दीपक लें और उसके ऊपर थैली रखें। अब डो को एक-एक करके शेप दें।
  • इन स्टेप्स के बाद आपकी लोबान तैयार हो जाएगी जिसे आप दीपक में रखकर जला सकते हैं। आपको जितना ज्यादा धुआं करना हो लोबान उतनी ज्यादा जलाएं।

यह विडियो भी देखें

आगे से आपको लोबान खरीदने के लिए अत्यधिक खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आपका इस आइडिया के बारे में क्या कहना है यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Mypoojabox

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।