छत और बालकनी में कबूतर और बंदरों ने मचा रखा आतंक, ये कारगर तरीके आ सकते हैं काम

क्या आपके घर की छत पर कबूतरों की गुटर-गुटर और बंदरों ने धमाचौकड़ी मचा रखी है। अगर हां, तो इस लेख में आज हम आपको ऐसे कारगर तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इन्हें बालकनी और छत से दूर रख सकती हैं।
how to keep pigeons and monkeys away from my roof or balcony

How To Keep Monkey And Pigeons From Roof: गर्मी के मौसम में बंदर और कबूतर अक्सर छत पर घूमते-फिरते दिख जाते हैं। कबूतरों की गूटर-गूटर और बंदरों धमाचौकड़ी छत पर रखे पेड़-पौधों को भी तहस-नहस करने के साथ ही गंदगी फैला देते हैं। ऐसे में दिन में कई बार छत की सफाई करनी पड़ जाती है। कबूतरों की बीट से छत और बालकनी का रंग ही बदल जाता है। अगर बालकनी को हफ्ते में दो से चार बार क्लीन न किया जाए। ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि अगर तुरंत साफ न किया जाए तो इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपने छत पर खुले में एसी या पानी की टंकियां लगा रखी है, तो बंदर उस पर बैठकर उनकी हालत खराब कर देता है। अब ऐसे में न केवल गंदगी बल्कि अच्छा-खासा नुकसान झेलना पड़ जाता है। हालांकि यह दिक्कत उस दौरान ज्यादा बढ़ जाती है, जब आप इन दोनों जगहों पर बागवानी और शाम को बैठकर चाय की चुस्कियां लेते हैं। इस परेशानी से थक हारकर अक्सर लोग जीवों से निपटने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं, जिसमें से कुछ कारगर तो कुछ बेकार साबित होते हैं।

अगर आपकी छत पर भी इन जीवों ने आतंक मचा रखा है, तो इस लेख में आज हम आपको ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे छुटकारा पा सकती हैं।

बंदरों से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

How do I stop pigeons from coming on my balcony

शहर वाले एरिया में छत और बालकनी में बंदरों का आतंक एक बड़ी समस्या है। इन्हें भगाना मुश्किल होता है क्योंकि ये कई बार आक्रामक हो जाते हैं। अगर आपकी छत पर बंदरों ने आतंक मचा रखा है, तो आप नीचे बताए गए प्रभावी तरीके अपना सकती हैं।

छत-बालकनी पर लगाएं मंकी नेट जाल

बंदरों से बचने के लिए आप छत और बालकनी वाले हिस्से पर मंकी नेट जाल लगा सकती हैं। मजबूत लोहे की जाली से छत को किनारे से कवर करें। जाली में बने छोटे-छोटे होल बंदरों को छत पर आने से रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-बंदरों से अपने गार्डन को बचाने के आसान देसी हैक्स

इलेक्ट्रिक फेंसिंग वायर का इस्तेमाल

इस हैक को उस स्थिति में इस्तेमाल करें जब एक दो नहीं बल्कि झुंड में बंदरों का आतंक बढ़े। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वायर में कम वोल्टेज करंट होते हैं, जिसको छूने से उन्हें हल्का झटका महसूस होगा और वह दूर भाग जाएंगे।

लंगूर की लगाएं तस्वीर

How do I keep monkeys away from my balcony

यह तरीका पढ़कर हो सकता है कि आपको हंसी आ जाए। लेकिन आपको बता दें कि बंदर लंगूर को देखकर दूर भागते हैं। ऐसे में आप लंगूर की कट आउट या 3डी तस्वीर बालकनी और छत पर लगा सकती हैं। इसके अलावा आप प्लास्टिक सांप वाले खिलौने को अलग-अलग जगह पर रख सकती हैं। बंदरों को सांप से डर लगता है। ऐसे में वह घर के पास नहीं आएंगे।

कबूतर को छत से दूर रखने के लिए क्या करें?

बर्ड नेट का करें इस्तेमाल

छत और बालकनी से कबूतरों को दूर रखने के लिए आप बर्ड नेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह कारगर और परमानेंट समाधानों में से एक है। अपनी बालकनी, खिड़की या छत के किनारों पर बारीक जाली वाला बर्ड नेट लगवा लें। ऐसा करने से कबूतर अंदर नहीं आ पाएंगे और आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।

स्पाइक्स से भगाएं कबूतर

How do I stop pigeons from going on my roof

स्पाइक्स दो तरह के होते हैं। इन्हें ऐसी जगहों पर लगाया जाता है, जहां कबूतर बैठना पसंद करते हैं। स्पाइक्स पर बने नुकीले पार्ट्स उन्हें बैठने में दिक्कत देते हैं और वह छोड़कर दूसरी जगह चले जाते हैं। बता दें कि ये कबूतरों को नुकसान नहीं पहुंचाते बस उन्हें बैठने से रोकते हैं।

मसालों को कर सकती हैं इस्तेमाल

How to keep pigeons away from my balcony

कबूतरों को कुछ तेज गंध और स्वाद पसंद नहीं होते। ऐसे में आप इन्हें दूर भगाने के लिए आप लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर या दालचीनी पाउडर को पानी में मिलाकर उन जगहों पर छिड़क सकते हैं, जहां कबूतर आते हैं। अगर आप बारिश के दौरान इस तरीके में अपनाते हैं, तो आप बार-बार लगाना पड़ सकता है। इसके अलावा आप कबूतर को दूर करने के लिए आप कपूर की गोली का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें छोटी थैलियों में बांधकर या खुले में उन जगहों पर रखें जहां कबूतर आते हैं।

इसे भी पढ़ें-बालकनी में कबूतरों ने मचा रखा है आतंक? छोटे-छोटे गमलों में लगा लें ये 6 पौधे, मिलेगी सफाई और सुकून दोनों

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP