Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

बंदरों से अपने गार्डन को बचाने के आसान देसी हैक्स

क्या आप भी बंदरों से परेशान हैं? क्या हर रोज शाम को बंदर की भीड़ आकर आपका खूबसूरत गार्डन खराब कर देते हैं? अगर हां, तो इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।   
Updated:- 2023-07-24, 17:48 IST
image

क्या बंदर...? आज से समय में बंदरों को बहुत कम देखा जाता है, पर कुछ जगहें ऐसी हैं जहां बंदरों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ जगहों तो ऐसी हैं जहां बंदरों का आतंक फैला हुआ है। ऐसे में समझ ही नहीं आता की क्या किया जाए..खुद की रक्षा की जाए या  अपने सामान की। एक बारी तो हम घर में बंदरों को रोक सकते हैं, पर बालकनी या फिर छत से बंदरों को कैसे बचाया जाए?  

यह सवाल हमें हमेशा परेशान करता है। ऐसे में हमारे पौधे या छत पर रखा सामान खराब हो जाता है। पर अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बंदरों से गार्डन को बचाने के आसान देसी हैक्स बता रहे हैं, जो मददगार साबित हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 

बंदरों के आतंक से कैसे बचें?

Save plants from monkeys

  • बंदर खाने की वस्तु छीनने के लिए आप पर झपटे तो उससे मुकाबला न करें बल्कि उस वस्तु को दूर फेंक दें।
  • कूड़ादान में कूड़ा डालने के बाद उसके ढक्कन को अच्छी तरह बंद करें।
  • बंदर से नजर न मिलाएं। (सब्जियों से लेकर फूल उगाने तक ये 5 टिप्स आएंगे काम)
  • खाने का सामान पॉलीथिन के लिफाफों की बजाय जूट के बैग में रखें।
  • बंदर द्वारा किए गए हमले के दौरान एकजुट रहें।

इसे जरूर पढ़ें- पालतू से अपने प्लांट को बचाने के लिए इन टिप्स की लें मदद

बंदरों से पौधे कैसे बचाएं?

बहुत दुख होता है जब बंदर आकर हमारे तमाम पौधे खराब कर देते हैं। कितनी मेहनत लगती है... एक गार्डन बनाने में...पौधों के लगाने में, सब्जियों को उगाने में। पर सिर्फ 5 मिनट में मेहनत पर पानी फिर जाता है और बंदर हमारे तमाम पौधे खराब कर देते हैं, तो नीचे बताए गए हैक्स को अपनाया जा सकता है। 

पौधों पर लगाएं एंटी-मंकी प्रोटेक्शन

Anti monkey protection tips

शायद, यह नाम आपने पहली बार सुना हो...पर इसका इस्तेमाल बंदरों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। बता दें कि यह एक तरह की प्रोटेक्शन जाली होती है, जिसे लगाने से बंदर चीजों के आसपास भी नहीं आते।  

इसलिए आपको पौधों में फल लगने के समय प्लांट प्रोटेक्शन नेट से कवर करना चाहिए, ताकि बंदर या अन्य पक्षी पौधों और फलों के पास न आ पाए और कोई नुकसान न पहुंचा सकें। यह मैट आसानी से मार्केट में मिल जाएगा, बस आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी।   

बंदरों को पौधों को नष्ट करने से कैसे बचा सकते हैं?

बंदरों को फसलों से दूर रखने के लिए रासायनिक चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, मार्केट में आजकल कई तरह से प्रोडक्ट्स मिलने लगे हैं,  पर आप एन्थ्राक्विनोन, ब्यूटेन थिओल और मिथाइल एन्थोनी लेट आदि जैसे रासायनिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए गार्डन के क्षेत्र के अंदर एक पॉलिथीन बैग में 100 ग्राम रेत के साथ ऊपर बताए गए रसायन डालकर रख दें। बस आपका नुस्खा तैयार है, जिसे हर जगह रखकर पौधों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- Gardening Tips: इन 10 ट्रिक्स से घर के पौधों को कीड़े लगने से बचाएं और गार्डन को बनाएं हरा-भरा

बंदरों को भगाने के लिए क्या न करें?

How to save monkey protection in hindi

  • बंदरों को बिल्कुल भी चिढ़ाने की कोशिश न करें। (इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान)
  • बंदरों को खाने वाली वस्तुएं देने की कोशिश न करें।
  • यदि बंदर झगड़ रहे हों, तो हस्तक्षेप न करें और शांत तरीके से उन्हें भगाने की कोशिश न करें। 

उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपका बंदरों को लेकर कुछ एक्सपीरियंस रहा है, तो हमारे साथ नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)  

FAQ
एंटी मंकी प्रोटेक्शन नेट क्या है?
नायलॉन धागों से जाल के रूप में बुने हुए नेट को एंटी मंकी प्रोटेक्शन नेट (Anti Monkey Protection) कहा जाता है।
बंदर क्या चीज से डरता है?
बंदर लंगूर से डरते हैं और दूर भागते हैं। इसलिए बंदरों को भगाने के लिए लंगूरों को तैनात किया जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।