घर की बालकनी में हर समय कबूतरों का डेरा परेशान कर देने वाला होता है। बालकनी में सुख रहे कपड़ों से लेकर रेलिंग, दीवार और फर्श पर हर जगह कबूतर बीट कर देते हैं। कबूतरों की बीट सिर्फ गंदगी नहीं फैलाती है, यह सेहत के लिए भी हानिकारक मानी जाती है। ऐसी कई रिपोर्ट्स और रिसर्च सामने आ चुकी हैं जिनमें ऐसा कहा गया है कि कबूतरों की बीट की बदबू से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
यही वजह है कि आजकल हर कोई अपने घर के बाहर जाल टांग लेता है या फिर बालकनी की दीवारों पर चुभने वाले कांटे लगा देता है। लेकिन, अगर आप अपनी बालकनी में जाल टांगकर उसे बंद नहीं करना चाहती हैं, तो यहां हम ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जो आपको कबूतरों की परेशानी से छुटकारा तो दिला ही सकता है, साथ ही आपकी बालकनी की रौनक भी बढ़ा सकता है। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, यह तरीका है यह तरीका है अपनी बालकनी में पौधे लगाना। आइए, यहां जानते हैं किन पौधों को बालकनी में लगाने से कबूतरों की समस्या से निपटा जा सकता है।
बालकनी में लगाएं ये 6 पौधे, मिल सकता है कबूतरों से छुटकारा
लैवेंडर
लैवेंडर के फूलों की खुशबू के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है। यह फूल अपनी मौजूदगी से पूरा कमरा महका सकते हैं। यह खुशबू जितनी इंसानों को पसंद होती है, उतनी ही कबूतरों को नापसंद। अगर आपकी बालकनी में हमेशा ही कबूतरों का डेरा जमा रहता है तो एक छोटे से गमले में लैवेंडर का पौधा लगा लें। यह कबूतरों को दूर रखने और आपकी बालकनी की शान में चार-चांद लगाने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार भगाने पर भी बालकनी में गंदगी मचाने आ जाते हैं कबूतर? अखबार वाली ये ट्रिक आएगी काम
लेमनग्रास
लेवेंडर की तरह ही लेमनग्रास की महक भी तेज होती है। जहां एक तरह हम लेमनग्रास के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल सुकून के लिए करते हैं, वहीं इसकी तेज और तीखी सिट्रस महक कबूतरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। यह पौधा अगर आपकी बालकनी में मौजूद होगा तो कबूतरों के साथ-साथ मक्खी और मच्छरों को भी दूर रखने में मदद कर सकता है।
गेंदे का पौधा
गेंदे के पौधे की केयर करना सबसे आसान है। यह पौधा तेजी से बढ़ता है और ढेरों फूल देता है। वहीं, गेंदे के फूलों में ऐसी महक आती है जो कबूतरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। अगर आप अपने घर की बालकनी में गेंदे का पौधा लगाती हैं, तो यह कबूतरों को दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है।
एलोवेरा
एलोवेरा में भले ही किसी तरह की महक नहीं होती है। लेकिन, उसकी पत्तियों पर दोनों तरफ कांटे होते हैं जो कबूतरों को बैठने से रोकते हैं।
रोजमेरी
यह एक हर्बल पौधा है। इसकी खुशबू भी तेज और तीखी होती है। अगर आप बालकनी में छोटा-सा भी रोजमेरी का पौधा लगाती हैं, तो इसकी खुशबू कबूतरों को परेशान कर सकती है और वह आपके घर आना बंद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालकनी में कबूतरों ने मचा रखा है आतंक, तो भगाने के लिए अपनाएं ये तरीका
तुलसी
तुलसी का पौधा धार्मिक और आयुर्वेदिक रूप से महत्व रखता है। इस बात में कोई दो राय नहीं है। लेकिन, तुलसी का पौधा आपकी बालकनी से कबूतरों को दूर रख सकता है। दरअसल, तुलसी के पौधे की तेज और तीखी गंध कबूतर बर्दाश नहीं कर पाते हैं और वह उस जगह आना-जाना बंद कर देते हैं जहां तुलसी की महक होती है। आप यहां सोच रहे होंगे कि क्या तुलसी में इतनी तेज महक होती है। लेकिन, कबूतरों के सूंघने और आपके सूंघने की क्षमता अलग-अलग है तो इसका असर भी अलग-अलग ही देखने को मिलता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik and Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों