भट्टी की तरह तपने लगी हैं घर की दीवारें? सदियों पुराने इन 5 देसी तरीकों से रखें घर को ठंडा-ठंडा...कूल-कूल

How To Keep House Cool in Summer Naturally: क्या गर्मियों में आपके घर की दीवारें भी भट्टी की तरह तपने लगी हैं? अगर आपका भी घर गरम होकर तपने लगता है, तो उसे ठंडा रखने के लिए आप कुछ नेचुरल टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानें, घर को ठंडा रखने के लिए क्या करें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-16, 10:38 IST
How To Keep House Cool in Summer Naturally

How Can I Keep My House Cool Without AC: आज के इस दौर में लोग बहुत ही डिजिटल और आधुनिक हो चुके हैं। आम जीवन बहुत ही आसान हो चुका है। इंसानों के पास हर समस्या का हल है। इस मॉर्डन युग में लोगों के पास गर्मी से बचने के लिए कूलर से लेकर एसी तक कई तरह की सुविधाएं हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पुराने समय में लोग गर्मी से बचने के लिए क्या करते होंगे। आज लोग घर को ठंडा करने के लिए एसी और कूलर यूज करते हैं, लेकिन सदियों पहले लोग देसी और नेचुरल तरीकों से घर को ठंडा रखते थे।

सदियों पहले घर को ठंडा रखने के लिए ऐसी ट्रिक्स का इस्तेमाल किया जाता था, जो आज भी कारगर हैं। अगर आपके घर में एसी नहीं है, तो आप पुरानी तकनीकों की मदद से घर की तपती दीवारों को ठंडा रख सकते हैं। आइए जानें, पुराने जमाने में घर को ठंडा कैसे रखा जाता था। गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए क्या करें?

ऊंची छत और मोटी दिवारें

high ceilings and thick walls

आजकल के घरों में दीवारें बहुत ही पतली और छत नीची बनाई जाती हैं, जो धूप के संपर्क में आते ही बहुत जल्दी गरम हो जाती हैं। इससे कमरा अंदर से भट्टी की तरह तपने लगता है। अगर दीवारें मोटी हों, तो वह इन्सुलेटर के तौर पर काम करती हैं और कमरा जल्दी गरम नहीं होता। ऊंची छतें होने से गरम हवा ऊपर बैठ जाती हैं और नीचे का कमरा ठंडा रहता है।

छज्जे और शेड बनवाएं

Build sheds and roofs

घर के खिड़की-दरवाजों से सीधी धूप कमरों में आती है, जिससे पूरा घर गरम रहता है। ऐसे में घर को ठंडा रखने के लिए जरूरी है कि आप खिड़की और दरवाजों के किनारों पर छज्जे और शेड बनाएं। इससे धूप खिड़की से घर में नहीं आएगी और कमरा भी ठंडा रहेगा।

वेंटिलेटर लगवाएं

आजकल घर बनवाते हुए लोग वेंटिलेटर नहीं लगवाते। पुराने घरों में इसका इस्तेमाल खूब होता था। इससे कमरे से हवा का सर्कुलेशन सही से हो पाता है। छतों के पास छोटे वेंटिलेटर लगवाएं। इससे घर में हवा का बहाव बना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

टेराकोटा का इस्तेमाल करें

पुराने समय में घरों में टेराकोटा की टाइल्स का इस्तेमाल किया जाता था। इससे कमरा ठंडा रहता है। आप आज के समय में कमरे को ठंडा रखने के लिए टेराकोटा के बर्तनों में पानी भरकर रख सकते हैं। इससे भी रूम ठंडा रहेगा।

पौधे लगाएं

plant trees

पहले के लोग घर के आसपास पेड़ लगाते थे। इससे वातावरण ठंडा बना रहता है। ऐसे में आप अपनी खिड़की-दरवाजों और बालकनी में ढेर सारे प्लांट्स लगा सकते हैं। इससे आपका पूरा घर गर्मी में भी ठंडा रहेगा।

यह भी देखें- भीषण गर्मी में भी घर रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल, छत पर 100 रुपये में लगाएं यह 1 सफेद लेप...वायरल है ट्रिक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP