5 साल के उम्र तक भी आपका बच्चा ले रहा है मुंह में उंगली? उनकी आदत को सुधारने के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स

पांच साल की उम्र तक भी यदि आपका बच्चा मुंह में उंगली लेता है, तो यह आदत छुड़ाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बताए गए कुछ खास उपाय आजमाए जा सकते हैं। सबसे पहले यह समझने की कोशिश करें कि आपका बच्चा कब और क्यों अपनी उंगली मुंह में लेता है। इसके बाद, आप उनकी आदतों को सुधारने में सफल हो सकते हैं।
image

बच्चों के लिए मुंह में बार-बार अंगुली लेना या चूसना बहुत ही स्वाभाविक बात है। वैज्ञानिक मानते हैं कि इससे बच्चा खुद को सुरक्षित और शांत अनुभव करता है। हालांकि, यह आदत छोटे उम्र तक रहना ठिक है। यही अगर चार-पांच साल की उम्र तक बनी रहे, तो यह चिंता का विषय बन जाता है। इससे बच्चों के दांतों का विकास अवरुद्ध होता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों की इस आदत को छुड़ाया जाए। इसके लिए आप कुछ खास टिप्स अपना सकते हैं। आइए गुरुग्राम के डैफोडिल्स बाय आर्टेमिस के प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव छाबड़ा से जानते हैं कि आखिर कैसे कोई पेरेंट्स अपने बच्चे की इस आदत को सुधार सकता है।

बच्चों की अंगुली चूसने की आदत कैसे छुड़ाएं?

thumb sucking habits

धैर्य रखना जरूरी

बच्चे की किसी भी आदत को बदलने या छुड़ाने के लिए आपका धैर्य रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। हर बात पर डांटना या सजा देना कोई विकल्प नहीं हो सकता है। डांटने से अक्सर बच्चे की आदत और ज्यादा बिगड़ने का खतरा रहता है। इसलिए बच्चे को धैर्य और शांति से समझाने का प्रयास करें।

विकल्प प्रदान करें

हम जानते हैं कि बच्चे खुद को अच्छा अनुभव कराने के लिए अंगुली चूसते हैं। ऐसे में उन्हें गले लगाना और बहलाना अच्छा विकल्प हो सकता है, जिससे उनकी इस आदत को छुड़ाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा बाजार में कुछ ऐसे खिलौने या पेसिफायर भी आते हैं, जिन्हें बच्चे दांतों में दबा सकते हैं और चूस सकते हैं। ऐसे विकल्प उनकी आदत छुड़ाने में कारगर हो सकते हैं।

बच्चों को व्यस्त रखना सीखें

अगर आप ध्यान दें, तो समझ सकते हैं कि बच्चे अक्सर खेलते या कुछ काम करते समय अंगुली नहीं चूसते हैं। इसलिए जहां तक हो सके, बच्चों को किसी काम में उलझाकर रखें। वक्त निकालकर उनके साथ खेलें और उन्हें कुछ पढ़ाने के बहाने भी व्यस्त रखें। इस उम्र के बच्चों को रंगों से खेलना अच्छा लगता है। इसलिए उन्हें कागज और कलरफुल स्केच पेन देकर व्यस्त रखा जा सकता है। उनके मनपसंद खिलौने भी उन्हें व्यस्त रखने का अच्छा तरीका हैं।

इसे भी पढ़ें-अगर बच्चा पढ़ाई में नहीं कर पा रहा है फोकस, तो तुरंत करें ये जरूरी काम

प्रोत्साहन और पुरस्कार का रास्ता

finger sucking break

बच्चों को डांटने के बजाय प्रोत्साहन और पुरस्कार का रास्ता अपनाएं। अगर बच्चा आपके कहने से अंगुली न चूसे, तो उसे कोई पुरस्कार दें। आप अंगुली न चूसने के बदले में उसकी पसंद की डिश बनाने या उसकी पसंद का खेल खेलने जैसे प्रोत्साहन भी दे सकते हैं। इन सकारात्मक तरीकों से बच्चों की आदत छुड़ाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें-न्यू पेरेंट्स बनने से पहले अपनी इन 5 आदतों में कर लें सुधार, वरना बेबी के फ्यूचर पर पड़ सकता है भारी असर

डेंटिस्ट से परामर्श लें

अगर अंगुली चूसने के कारण बच्चों के दांतों पर दुष्प्रभाव पड़ने लगा हो तो डेंटिस्ट से परामर्श करें। स्थिति के हिसाब से डॉक्टर आपको सलाह दे सकता है। साथ ही वह बच्चे की आदत छुड़ाने के बारे में भी कुछ उपयुक्त परामर्श दे सकता है। अगर बच्चों को अपनी आदत का नुकसान दिखे, तो वे स्वयं भी उस आदत को छोड़ने की कोशिश करते हैं।

इसे भी पढ़ें-बच्चों को कभी ना बोलें ये 3 बातें, मां-बाप से बिगड़ सकता है रिश्ता

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP